फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Adopt discipline on the road, make life safe

Hisar News: सड़क पर अनुशासन अपनाएं, जीवन को सुरक्षित बनाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Adopt discipline on the road, make life safe
हिसार अमर उजाला दोबारा आयोजित पुलिस की पाठशाला में लोहारिया स्कूल में बच्चों को जानकारी देते डी
हिसार। डीएसपी ट्रैफिक संजीव कुमार ने कहा दुपहिया वाहन चलाते वक्त हर व्यक्ति को हेलमेट का उपयोग करना चाहिए। चालान के डर से नही बल्कि सुरक्षा के नजरिए से इसको प्राथमिकता दें। आप ई स्कूटी पर सवारी करें तो भी हेलमेट लगाना आपको सुरक्षा देगा। वाहन की गति भले ही कम हो लेकिन सामने वाला वाहन तेज गति में आपको टक्कर मार दे तो हेलमेट ही आपको बचाएगा।
विज्ञापन

संजीव कुमार मंगलवार को न्यू लाहौरिया विद्या मंदिर में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला में मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों की पालना कर न केवल हम खुद सुरक्षित रह सकते हैं, बल्कि औरों के जीवन को भी सुरक्षित करते हैं। सड़क पर अनुशासन अपनाएंगे तो सभी का जीवन सुरक्षित होगा। आप वाहन चला रहे हैं तो पूरे दस्तावेज साथ लेकर निकलें। अपने दस्तावेज डिजिटल लॉकर में भी रख सकते हैं। पैदल चलने वाले वालों को भी यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। हमेशा अपनी लेन में चलें। जेब्रा क्रासिंग पर ही सड़क को पार करें।
विज्ञापन

साइबर ठगी होने पर 72 घंटे में शिकायत दें
साइबर थाने के एक्सपर्ट नरेश कुमार ने कहा कि इंटरनेट व मोबइल का इस्तेमाल करने वाले हर व्यक्ति के साथ साइबर फ्रॉड हो सकता है। ऐसे में हमेशा सतर्क रहें। सोशल मीडिया पर उन लोगों को ही फ्रेंड बनाएं, जिनको आप वास्तव में जानते हों। किसी तरह का साइबर फ्रॉड होने पर सेक्टर-14 स्थित थाने में शिकायत दें। साइबर ठगी होती है तो 72 घंटे के अंदर शिकायत दें। इसके साथ ही 1930 पर कॉल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर ठगी से बचने के लिए सावधानी बरतें
- किसी तरह की साइबर ठगी होने पर 72 घंटे में 1930 पर कॉल करें
- कभी किसी को अपना ओटीपी साझा न करें।
- बैंक को किसी तरह की जानकारी देनी हो तो बैंक जाकर ही दें।
- हमेशा प्ले स्टोर से ही एप डाउनलोड करें, कभी थर्ड पार्टी एप प्रयोग न करें।
- जिन फाइल के अंत में एपीके लिखा हो उसे डाउनलोड न करें।
- किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें।
-किसी के एक्सीडेंट होने, गिरफ्तार होने आदि का फोन आए तो किसी को पैसा न भेजें।
अपनी जान की कीमत समझें..
यातायात पुलिस के एएसआई विजेंद्र ने विद्यार्थियों से कहा कि सड़क हादसों में जान गंवाने वालों में सबसे अधिक 30 साल तक के युवा होते हैं। कभी भी नशा करके वाहन को न चलाएं। कम आयु के विद्यार्थी वाहन न चलाएं। वाहन को हमेशा अपनी लेन में चलाएं। विपरीत दिशा में वाहन चलाना सबसे अधिक जानलेवा साबित होता है। आप की जान कीमत आपके माता-पिता समझते हैं। जरा सी लापरवाही उन्हें जीवनभर का गम दे सकती है।
--------------------------

पुलिस की पाठशाला विद्यार्थियों के लिए बेहर कारगर साबित होगी। हम सभी शिक्षक व विद्यार्थी संकल्प लेते हैं कि यातायात नियमाें का पालन करेंगे। साइबर अपराध के प्रति दी गई जानकारी काफी अच्छी थी। आज के समय में विद्यार्थियों को यह जानकारी होना बेहद जरूरी है। - कृष्णा सोढ़ी, प्रिंसिपल, न्यू लाहौरिया विद्या मंदिर
------------------
विद्यार्थियाें को ऐसी जानकारी होने से दोहरा फायदा होगा। वह खुद जागरूक होने के साथ अपने परिजनों को भी जागरूक करेंगे। रोजाना नए-नए तरीके से साइबर ठगी हो रही है। ऐसे में हमें लोगों तक नई जानकारी पहुंचाना जरूरी है। - केके गोयल, प्रशासक, न्यू लाहौरिया विद्या मंदिर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed