फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Admit cards issued for candidates for Agniveer recruitment

Hisar News: अग्निवीर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 06:28 AM IST
विज्ञापन
Admit cards issued for candidates for Agniveer recruitment
हिसार। हिसार, जींद, फतेहाबाद व सिरसा जिले के अभ्यर्थियों की अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया सेना भर्ती कार्यालय परिसर, हिसार के मिलिट्री स्टेशन में 20 से 28 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। सभी अभ्यर्थियों को उनके पंजीकृत ई-मेल आईडी पर प्रवेश पत्र भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन

उम्मीद्वार सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर लॉग इन करके अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
हिसार से सेना भर्ती कार्यालय के भर्ती निदेशक ने बताया कि अग्निवीर भर्ती के पहले दिन सिरसा जिले से अग्निवीर जनरल ड्यूटी, दूसरे दिन हिसार व सिरसा जिले से अग्निवीर जनरल ड्यूटी, तीसरे दिन हिसार व फतेहाबाद जिले से अग्निवीर जनरल ड्यूटी, चौथे दिन फतेहाबाद व जींद जिले से अग्निवीर जनरल ड्यूटी, पांचवें दिन जींद जिले से अग्निवीर जनरल ड्यूटी और हिसार, जींद, फतेहाबाद, सिरसा, जिलों की सभी तहसील से अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट, अग्निवीर स्टोर कीपर टेक्निकल, अग्निवीर टेक्निकल व अग्निवीर ट्रेड्समैन श्रेणियों के उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन

सेना भर्ती प्रक्रिया कंप्यूटरीकृत निशुल्क और पारदर्शी होगी। इसके लिए आवेदक कई दिनों से इंतजार कर रहे थे। वह कई माध्यमों से इसके लिए पूछताछ भी कर रहे थे। आवेदकों ने भरपूर शारीरिक और शैक्षिक कोचिंग लेकर तैयारी भी की है। सरकार ने भी इन युवाओं को सुरक्षित भवन देने का प्रयास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed