{"_id":"62b9de8fa1eeed3a7e6c3bf7","slug":"admission-process-started-in-hau-for-the-academic-session-2022-23-will-be-able-to-apply-till-july-11-hisar-news-hsr63529534","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचएयू में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए प्रवेश प्रक्रिया आरम्भ,11 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचएयू में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए प्रवेश प्रक्रिया आरम्भ,11 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन
विज्ञापन
हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) में विभिन्न स्नातक व स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन की यह प्रक्रिया 11 जुलाई 2022 तक जारी रहेगी।
कुलपति प्रो. बीआर कांबोज ने बताया कि स्नातक पाठ्यक्रमों में 6 वर्षीय बीएससी (आनर्स) एग्रीकल्चर में दाखिला दसवीं के बाद एग्रीकल्चर एपटीट्यूड टेस्ट होगा।
4 वर्षीय पाठ्यक्रम जिसमें बीएससी (ऑनर्स) एग्रीकल्चर, बीएफएससी (बैचलर ऑफ फिशरीज साइंस), बीएससी (ऑनर्स) कम्युनिटी साइंस व बीएससी (आनर्स) एग्रीबिजनेस मैनेजमेंट में दाखिले के लिए 12वीं के बाद एंट्रेंस टेस्ट के आधार पर होगा। बीटेक (एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग) व बीटेक (एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग एलईईटी) में दाखिला हरियाणा राज्य काउंसिलिंग सोसायटी द्वारा ज्वाइंट एंट्रेस टेस्ट (मैन)2022 और एलईईटी 2022 की मेरिट के आधार पर होगा।
विज्ञापन
इन स्नातकोत्तर व पीएचडी प्रोग्राम में होंगे दाखिले
उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर व पीएचडी पाठ्यक्रमों में भी दाखिला कॉमन एंट्रेस टेस्ट के आधार पर होगा। उन्होंने बताया कि कृषि महाविद्यायलय में एग्रीकल्चर इकोनॉमिक्स, एग्रोनोमी, इंटोमोलोजी, एक्सटेंशन एजुकेशन, हॉर्टिकल्चर, नेमोटोलॉजी, जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग, प्लांट पेथोलोजी, सीड साइंस एवं टेक्नोलॉजी, सायल साइंस, वेजीटेबल साइंस, एग्री. मेटीयोरोलॉजी, फोरेस्ट्री विषय शामिल हैं। मौलिक एवं मानविकी महाविद्यालय में केमिस्ट्री, बॉयो केमिस्ट्री, बोटनी (केवल एमएससी), मोलिक्युलर बॉयोलोजी एंड बॉयोटेक्रोलॉजी, बॉयोइन्फोमेटिक्स, एग्रीकल्चरल बायोटेक्नोलॉजी, प्लांट फिजियोलॉजी, इनवायनमेंट साइंस, माइक्रोबॉयोलॉजी, जूलोजी, सोसयोलॉजी, स्टेटिक्स, फिजिक्स, मैथमेटिक्स विषय होंगे।
गृह विज्ञान महाविद्यालय में फूड्स एवं न्यूट्रीशन, फैमिली रिसोर्स मैनेजमेंट, टैक्सटाइल एंड एप्रेजल डिजाइनिंग, ह्यूमन डेवलेपमेंट एंड फैमिली स्टडीज, एक्सटेंशन एजुकेशन एंड कम्युनिकेशन मैनेजमेंट शामिल हैं। कृषि अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय में फार्म मशीनरी एवं पावर इंजीनियरिंग, सॉयल एंड वाटर इंजीनियरिंग (एमटैक व पीएचडी), प्रोसेसिंग एंड फूड इंजीनियरिंग, रिन्यूऐबल एंड बॉयो एनर्जी, फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी (एमटैक व पीएचडी) शामिल हैं।
सामान्य श्रेणी के लिए 1500 और अन्य श्रेणी के लिए 375 रुपये प्रोस्पेक्टस फीस
कुलपति के अनुसार हरियाणा प्रदेश से बाहरी राज्यों के उम्मीदवार भी पीएचडी में अतिरिक्त सीटों पर दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा एनआरआई व इंडस्ट्री स्पोंसर्स उम्मीदवारों के लिए भी पीएचडी में अतिरिक्त सीटें उपलब्ध हैं। पीएचडी में दाखिला एंट्रेस टेस्ट के आधार पर होगा। उपरोक्त पाठ्यक्रमों में आवेदन के लिए उम्मीदवार हरियाणा प्रदेश का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है। ऑनलाइन आवेदन फार्म एवं प्रोस्पेक्टस विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार के लिए आवेदन की फीस 1500 रुपये जबकि अनुसूचित जाति, पिछड़ी जाति, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, पीडब्ल्यूडी(दिव्यांग) उम्मीदवारों के लिए 375 रुपये होगी।