फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Admission process begins in GJU Geography Department, counselling from May 18 to 22

Hisar News: जीजेयू भूगोल विभाग में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 18 से 22 मई तक काउंसिलिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Admission process begins in GJU Geography Department, counselling from May 18 to 22
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जीजेयू) के भूगोल विभाग में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थी www.gjust.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विभाग के प्रभारी प्रो. राम सिंह बेनिवाल ने बताया कि भूगोल विषय का महत्व तेजी से बढ़ रहा है, खासकर पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, आपदा प्रबंधन और जीआईएस एवं रिमोट सेंसिंग जैसी आधुनिक तकनीकों में।
विज्ञापन

भूगोल विभाग इस सत्र में दो प्रमुख पाठ्यक्रम चला रहा है एमएससी भूगोल (दो वर्षीय) में 60 सीटें और इंटीग्रेटेड बीएससी-एमएससी (पंचवर्षीय) में 50 सीटें। प्रवेश प्रक्रिया के तहत पात्र अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग 18 से 22 मई तक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक हरियाणा स्कूल ऑफ बिजनेस स्थित भूगोल विभाग में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

विभाग की विशेषताओं में अत्याधुनिक रिमोट सेंसिंग प्रयोगशालाएं, नियमित फील्ड सर्वे एवं एक्सकर्शन, अनुभवी फैकल्टी, पर्यावरण एवं सतत विकास पर ध्यान और इंडस्ट्री-ओरिएंटेड पाठ्यक्रम शामिल हैं। भूगोल विषय के विद्यार्थी सिविल सेवाओं, पर्यावरण परामर्श, जीआईएस उद्योग, शहरी एवं क्षेत्रीय नियोजन और शिक्षण एवं शोध जैसे क्षेत्रों में रोजगार के अवसर पा सकते हैं। अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए फोन 01662-263369 या ईमेल chairmangeography@gjust.org पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed