फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   AdJ RK Jain hisar, petropup hisar, Hisar

चौधरीवास के पेट्रोल पंप से नकदी, बाइक लूटने पर पांच को 7-7 साल कैद

Tue, 17 Jan 2017 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Tue, 17 Jan 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
AdJ RK Jain hisar, petropup hisar, Hisar
court shimla
एडीजे आरके जैन की अदालत ने गांव चौधरीवास के पंचमुखी पेट्रोल पंप पर डाका डालकर नकदी और एक बाइक लूटने के जुर्म में पांच युवकों को सात-सात साल की कैद और दस-दस हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना न भरने पर उनको एक-एक साल की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। दोषियों में मंगाली का महाबीर, जाखोद खेड़ा का सोनू और कैमरी के मांगेराम, राहुल और गौरीशंकर शामिल हैं।
विज्ञापन


सदर थाना पुलिस ने इस बारे में 8 अप्रैल 2013 को केस दर्ज किया था। अदालत में चले अभियोग के अनुसार वारदात वाली रात साढे़ बारह बजे चार-पांच नकाबपोश पीछे से दीवार फांदकर पेट्रोल पंप की चारदीवारी में कूद गए थे। वहां चारपाई पर बैठकर टीवी पर प्रोग्राम देख रहे कारिंदे अनूप और सुभाष को उन्होंने असलाह के बल पर डरा-धमकाकर अनूप से सात-आठ हजार रुपये व मोबाइल फोन और सुभाष से 400 रुपये व मोबाइल फोन छीन लिए थे। फिर वे उनको बाथरूम के आगे खड़ा करके पर्स छीनकर उनके खड़े बाइक को लेकर सिवानी की तरफ फरार हो गए थे। सदर थाना पुलिस ने इस बारे में डकैती और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। पुलिस ने बाद में आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed