फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   ADC visit Surprisly nine absent Sallry cut

एडीसी के औचक निरीक्षण में गैरहाजिर मिले 9 लोगों की कटेगी सैलरी

Sat, 01 Apr 2017 12:57 AM IST
amar ujala/ Hisar
amar ujala/ Hisar Updated Sat, 01 Apr 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
एडीसी एएस मान ने शुक्रवार को हांसी में कृषि विभाग के महकमे में औचक निरीक्षण किया। यहां राजपत्रित अधिकारियों समेत 9 लोग गैरहाजिर मिले। एडीसी ने रजिस्टर में सभी की गैरहाजिरी लगाते हुए मुख्यालय को इन सभी एक दिन की सैलरी काटने का पत्र लिखा है।
विज्ञापन

एडीसी अमरजीत सिंह मान शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे हांसी में कृषि विभाग के कार्यालय पहुंचे। यहां एसडीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। सुबह 9.30 से लेकर 10 बजे तक कर्मचारियों की हाजिरी जांची। यहां एसडीओ, एसएमएस सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी बैठते हैं। जांच के समय 9 लोग गायब मिले। कृषि विभाग के लिए यह बेहद खास समय है। इस समय कृषि विभाग सैंपल लेता है, जिसके आधार पर क्रॉप कटिंग तय करता है। गेहूं के उत्पादन का आंकलन इससे अनुमानित होता है, जिसके आधार पर पूरे देश की खाद्यान्न भंडार की प्लानिंग होती है। ऐसे समय में अधिकारियों के गायब मिलने से एडीसी साहब खासे नाराज हुए। उन्होंने रजिस्टर मंगाकर गैरहाजिर सभी अधिकारी, कर्मचारियों के नाम के आगे अनुपस्थिति दर्ज कर दी। साथ ही इन सभी का एक दिन का वेतन काटने के लिए मुख्यालय को लिखा है। एडीसी ने मंगलवार को लघु सचिवालय में जिला सांख्यिकी एवं प्रोजेक्ट निदेशक कार्यालय, सौर ऊर्जा, योजना विभाग, हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका विकास विभाग में छापा मारा था, जिसमें 8 कर्मचारी गैरहाजिर मिले थे।
विज्ञापन


जारी रहेगा औचक निरीक्षण
एडीसी ने कहा कि यह औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेगा। फरलो मारने वाले कर्मचारियों को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे कर्मचारियों की गैरहाजिरी लगाते हुए उनका वेतन काटा जाएगा। उन्होंने सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को खाकी वर्दी पहनने का आदेश भी जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियम के अनुसार सभी कर्मचारियों को सुबह 9 बजे कार्यालय पहुंचना होता है। अगर किसी को कहीं पर जाना हो तो वह मूवमेंट रजिस्टर में इंट्री करता है। अगर कोई लीव लेता है तो पहले अपने अधिकारी से उसे मंजूर कराकर कार्यालय भेजता है। ऐसा न करने पर कर्मचारी को गैरहाजिर माना जाता है, जिसमें कर्मचारी की सैलरी काटने का प्रावधान है।
- एएस मान, एडीसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed