Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Adampur By election : NOTA won from 11 candidates, got 237 votes

आदमपुर उपचुनाव : 11 प्रत्याशियों से जीता नोटा, 237 मत मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Adampur By election : NOTA won from 11 candidates, got 237 votes
अमित भारद्वाज
विज्ञापन

हिसार। आदमपुर उपचुनाव में नोटा (इनमें से कोई नहीं) ने 11 प्रत्याशियों पर जीत हासिल की। नोटा को 237 वोट मिले। इसके अलावा 22 प्रत्याशियों में से 7 उम्मीदवारों को 100 से भी कम वोट मिले।
बता दें कि नोटा का मतलब ‘नन ऑफ द एबव’ यानी इनमें से कोई नहीं है। इसे दबाने का मतलब यह है कि मतदाता को चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों में से कोई भी उम्मीदवार पसंद नहीं है। ईवीएम में नोटा का बटन गुलाबी रंग का होता है। वोटों की गिनती की समय नोटा पर डाले गए वोटों को भी गिना जाता है। नोटा में कितने लोगों ने वोट किया, इसका भी आकलन किया जाता है।
विज्ञापन

इन प्रत्याशियों से जीता नोटा
पार्टी उम्मीदवार का नाम मत
पीपीआई (डेमोक्रेटिक) दलबीर सिंह 191
जनता बिग्रेड पार्टी नरेश कुमार 117
आरपीआई (ए) नरेश सोढी 80
एलएसपी मनीराम बहलान 80
निर्दलीय अमित 46
निर्दलीय जंगबीर 49
निर्दलीय जयप्रकाश 107
निर्दलीय राजेश 126
निर्दलीय सतेंद्र सिंह 77
निर्दलीय सीताराम 62
निर्दलीय सूरजभान फौजी 61
शेष उम्मीदवारों को मिले मत
पार्टी प्रत्याशी वोट
भारतीय जनराज पार्टी एडवोकेट अशोक पवार 421
निर्दलीय दीपक कुमार 379
निर्दलीय संत धर्मवीर 269
निर्दलीय मनीराम कटारिया 276
निर्दलीय प्रजापित रामनाथ 386
निर्दलीय वीरभान धानक 381
लोकतंत्र सुरक्षा पाटी गुलाब सिंह 270
वर्ष 2019 के चुनाव में नोटा को मिले थे 649 वोट
पिछले चुनावों की बात करें तो वर्ष 2019 में 649 मतदाताओं ने नोटा के विकल्प का इस्तेमाल किया था। इस दौरान 8 प्रत्याशियों को नोटा से कम वोट मिले थे। 2014 के चुनाव ने 522 ने नोटा का बटन दबाया था। पहली बार इसी चुनाव में मतदाताओं को नोटा का विकल्प उपलब्ध करवाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टल से डाले गए 222 वोट
पोस्टल से कुल 222 वोट डाले गए। इनमें सबसे ज्यादा 116 वोट भव्य बिश्नोई को ही मिले। कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश को 90, इनेलो प्रत्याशी कुरड़ाराम व आप प्रत्याशी सतेंद्र सिंह को 7-7, निर्दलीय प्रत्याशी मनीराम को 1 व नोटा को 1 वोट मिला।

मिलते-जुलते नामों का मिला फायदा
उपचुनाव में कुछ प्रत्याशियों को मिलते जुलते नाम का भी फायदा मिला। कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश के अलावा जयप्रकाश नाम का एक निर्दलीय उम्मीदवार भी था, जिसे 107 वोट मिले। वहीं आप प्रत्याशी सतेंद्र सिंह के अलावा सतेंद्र सिंह नाम का एक निर्दलीय प्रत्याशी भी था, जिसे 77 वोट मिले। भारतीय जनराज पार्टी के प्रत्याशी एडवोकेट अशोक पवार को 421 वोट मिले, क्योंकि पार्टी का नाम भारतीय जनता पार्टी के नाम से मिलता-जुलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed