Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Adampur by-election: AAP candidate Satendra lost from his own village Neyoli Khurd

उप चुनाव: अपने ही गांव न्योली खुर्द से हारे आप उम्मीदवार सतेंद्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Adampur by-election: AAP candidate Satendra lost from his own village Neyoli Khurd
बालसमंद। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सतेंद्र सिंह अपने ही गांव न्योली खुर्द के बूथ से हार गए। आप के प्रत्याशी न्योली खुर्द के निवासी हैं जिनका वोट 146 नंबर बूथ में आता है। सतेंद्र सिंह के गांव में दो बूथ 146 और 147 नंबर है। 146 नंबर बूथ पर कुल 715 वोट पोल हुए जिसमें से कांग्रेस प्रत्याशी जेपी को 364 वोट और भाजपा-जजपा गठबंधन प्रत्याशी भव्य बिश्नोई को 223 वोट मिले। जबकि आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सतेंद्र को केवल 89 वोट ही मिले। गांव के दूसरे बूथ पर कुल 727 वोट पोल हुए जिसमें जेपी को 364, भव्य को 247 और सत्येंद्र को 77 वोट हासिल हुए। इस प्रकार आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अपने ही गांव से हार गए।
विज्ञापन

कुरड़ाराम भी अपने गांव के सात बूथों पर हारे
इनेलो प्रत्याशी कुरड़ाराम के गांव में कुल 10 बूथ हैं, जिनमें से सात पर वे हार गए। हालांकि कुल वोट पाने के मामले में वे अपने गांव में जीत गए। कुरड़ाराम को गांव से कुल 2727 वोट हासिल हुए हैं, जबकि कांग्रेस के जेपी को 2599 वोट और भव्य बिश्नोई को 1786 वोट हासिल हुए। कुरड़ाराम को अपने गांव के बूथ नंबर 167, 168 पर जेपी और भव्य से कम वोट मिले। बूथ 169, 171, 172, 173 पर जेपी से कम और भव्य से ज्यादा वोट मिले। बूथ 170 पर भव्य से कम और जेपी से ज्यादा वोट मिले। बूथ 174, 175 और 176 पर कुरड़ाराम को सबसे अधिक वोट मिले। इन तीन बूथों की बदौलत अपने गांव से कुरड़ाराम जीते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed