फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   actor Yaspal sharma hisar

अभिनेता यशपाल शर्मा की भाभी हादसे में घायल

Fri, 02 Sep 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Fri, 02 Sep 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
actor Yaspal sharma hisar
बॉलीवुड एक्टर यशपाल शर्मा का इंटरव्यू - फोटो : अमर उजाला
सेक्टर 14 में वीरवार को पैदल जा रही नहर कॉलोनी की नर्स रीमा शर्मा एक स्कूटी द्वारा टक्कर मारने से घायल हो गईं। बता दें कि रीमा फिल्म अभिनेता यशपाल शर्मा की भाभी हैं। उनको हादसे के बाद यहां सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सरकारी अस्पताल में कार्यरत नहर कॉलोनी निवासी नर्स रीमा वीरवार दोपहर करीब दो बजे दो-तीन नर्सों के साथ पैदल सेक्टर 14 में स्टाफ सदस्य प्रवीण के घर जा रहीं थीं। अचानक तेज स्पीड में आई एक स्कूटी ने उनको टक्कर मार दी। स्कूटी को एक युवती चला रही थी। नर्सों के एतराज करने पर भी युवती ने गलती नहीं मानी और वह उनसे ही बहस करने लगी। बाद में स्टाफ सदस्यों ने रीमा को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। पति राजेश शर्मा ने बताया कि रीमा को पहले से रीढ़ की हड्डी पर चोट लगी हुई है। उनका प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। वह अभी पूरी तरह ठीक नहीं हुई थी कि फिर उसी जगह चोट लग गई। सिटी थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed