फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Acid thrown on the taxi driver sitting in front of Agrasen Bhawan

अग्रसेन भवन के सामने बैठे ट्रैक्सी चालक पर फेंका तेजाब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Acid thrown on the taxi driver sitting in front of Agrasen Bhawan
हिसार। शहर के अग्रसेन भवन के सामने बैठे टैक्सी चालक की जांघ पर एक व्यक्ति तेजाब फेंककर फरार हो गया। उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। शहर थाना पुलिस ने संजय नामक युवक के खिलाफ तेजाब फेंकने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

अस्पताल में उपचाराधीन न्यू ऋषि नगर निवासी अश्वनी ने शहर थाना पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि करीब 12 साल पहले पत्नी का देहांत हो गया था। मेरे दो बेटी हैं और टैक्सी चलाता हूं। करीब 7-8 दिन पहले टैक्सी स्टैंड पर अग्रसेन भवन के सामने बैठा था। मेरे साथ महाबीर कॉलोनी का रहने वाला शीटू भी था। शाम 5:30 बजे संजय नामक व्यक्ति आया और मेरे ऊपर तेजाब फेंककर फरार हो गया। जांघ में ज्यादा इंफेक्शन होने के बाद अब नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया है। एचसी हनुमान का कहना है कि अश्वनी की शिकायत पर ऋषि नगर निवासी संजय के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed