फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Accused of using caste-specific abuses in the dispute over returning car commission

Hisar News: गाड़ी कमीशन लौटाने के विवाद में जाति विशेष गालियां देने का आरोप, सदर थाने में दी शिकायत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Accused of using caste-specific abuses in the dispute over returning car commission
 ​सदर थाना में शिकायत देने के बाद उप​स्थित ट्रांसपोर्टर 
हिसार। जिले में लोडिंग गाड़ी का कमीशन लौटाने के विवाद में जाति विशेष शब्द बोलकर अपमानित करने का विवाद सामने आया है। ट्रांसपोर्टरों ने इस मामले में कार्रवाई के लिए हिसार सदर थाने में लिखित शिकायत दी है। शिकायतकर्ता सुरेश ने आरोप लगाते हुए बताया कि सेक्टर 27-28 स्थित ट्रांसपोर्ट क्षेत्र में उनका कार्यालय है। मैंने एक ट्रांसपोर्टर की मांग पर लोडिंग गाड़ी उपलब्ध करवाई थी। इसका कमीशन भी ट्रांसपोर्टर को दे दिया था। माल पहुंचाने के लिए लोडिंग गाड़ी चालक ने पता पूछा तो आरोपी ट्रांसपोर्टर ने कहा गाड़ी कैंसिल हो गई और अब माल नहीं भेजना है। इस पर चालक ने कमीशन वापस आने की बात कही। इसके बाद आरोपी ट्रांसपोर्टर ने कमीशन लौटाने से इन्कार कर दिया और जाति विशेष शब्द बोलकर अपमानित करने लगा। स्वर्ण जाति विशेष को लेकर आरोपी ट्रांसपोर्टर ने बहुत कुछ बोला। इसे लेकर समाज में रोष बना हुआ है। शुक्रवार को ट्रांसपोर्टर सुरेश, अजमेर, विकास, राजेंद्र, राजकुमार, सुरेंद्र, विजय, संदीप मलिक, संजय पानू, रमेश, कुलदीप, प्रदीप, अनिल, रामपाल, कुलदीप, मंदीप व अन्य ने सदर थाना में शिकायत दी। इन्होंने बताया कि सदर थाना जांच अधिकारी अजय पंघाल ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed