फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Accused of raping real sister, teenager gave birth to a dead child of six months in civil hospital

सगी बहन से दुष्कर्म का आरोप: नागरिक अस्पताल में किशोरी ने छह महीने के मृत बच्चे को दिया जन्म

Sat, 04 Dec 2021 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 04 Dec 2021 12:12 AM IST
सार

पीड़िता की माता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसके बेटे ने ही उसकी बेटी के साथ गलत काम किया है।

विज्ञापन
Accused of raping real sister, teenager gave birth to a dead child of six months in civil hospital
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के हिसार शहर निवासी एक युवक पर उसकी ही सगी बहन से दुष्कर्म का आरोप लगा है। दुष्कर्म से 16 वर्षीय किशोरी 6 महीने की गर्भवती हो गई और गुरुवार शाम नागरिक अस्पताल में उसने एक मृत शिशु को जन्म दिया। अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना संबंधित थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में भिजवाया, जहां से अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया। मामले में पुलिस ने पीड़िता की माता के बयान पर केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः संयुक्त मोर्चा की बैठक खत्म: सरकार से बातचीत के लिए पांच सदस्यीय कमेटी गठित, 7 को फिर होगी बैठक
विज्ञापन


पीड़िता की माता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसके बेटे ने ही उसकी बेटी के साथ गलत काम किया है। पीड़िता की माता ने बताया कि उसका बेटा नशे का आदी है। उसके पति का कुछ वर्ष पहले देहांत हो चुका है। वह किराये के मकान में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः महिला एएसआई से दुष्कर्म का मामला: वांछित जजपा नेता रहे संदीप गढ़ी को सीआईए टीम ने मुंबई से किया गिरफ्तार

मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस का कहना है कि इसकी जांच महिला थाना पुलिस कर रही है। वहीं महिला थाना पुलिस इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। उल्लेखनीय है हिसार में करीब छह महीने पहले भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था। उस दौरान भी पीड़ित किशोरी के भाई ने ही उसके साथ दुष्कर्म किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed