{"_id":"6505f0f3d73a465b7c01f097","slug":"accused-of-cheating-on-instagram-by-pretending-to-have-iphone-arrested-hisar-news-c-21-hsr1027-220392-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: इंस्टाग्राम पर आईफोन का झांसा देकर ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: इंस्टाग्राम पर आईफोन का झांसा देकर ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार
Sat, 16 Sep 2023 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sat, 16 Sep 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
फोटो: 33
पुलिस ने आरोपी से पांच मोबाइल, छह सिम और 10 हजार रुपये बरामद किए
संवाद न्यूज एजेंसी
भिवानी। साइबर क्राइम पुलिस थाना ने इंस्टाग्राम पर आईफोन का झांसा देकर ठगी करने के मुख्य आरोपी को हिसार से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव नंगथला, अग्रोहा जिला हिसार निवासी नवीन के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पुलिस ने पांच मोबाइल फोन, छह सिम कार्ड और 10 हजार रुपये बरामद किए हैं।
साइबर क्राइम पुलिस थाना के प्रबंधक उपनिरीक्षक विकास कुमार ने बताया कि गांव दिनोद निवासी दीपक ने शिकायत दर्ज करवाई थी। इसमें उसने बताया कि उसने इंस्टाग्राम आईडी पर एक आईफोन ऑनलाइन ऑर्डर किया था। 11 सितंबर को उसके पास कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को डिलीवरी एजेंट बताकर कोड स्कैन करवाकर 12 हजार रुपये की धोखाधड़ी की थी। इसके बाद उक्त एजेंट द्वारा मोबाइल फोन की डिलीवरी नहीं की गई। इस बारे में साइबर क्राइम पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर किया था। साइबर क्राइम पुलिस थाने के सहायक उपनिरीक्षक विजय कुमार ने मुख्य आरोपी को हिसार से गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी नवीन ने बताया कि इंस्टाग्राम पर अलग-अलग नाम से फर्जी आईडी बनाकर लोगों को इंपोर्टेड आईफोन सस्ते दाम में बेचने का झांसा देकर उनसे रुपये की धोखाधड़ी करता था। रिमांड अवधि समाप्त होने पर आरोपी नवीन को दोबारा न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेजने के आदेश दिए है।