{"_id":"69a0a724212a1dc9650e50fa","slug":"accused-in-the-murder-of-a-retired-bsf-si-on-two-day-remand-hisar-news-c-21-hsr1005-819363-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: बीएसएफ से सेवानिवृत्त एसआई की हत्या के आरोपी दो दिन के रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: बीएसएफ से सेवानिवृत्त एसआई की हत्या के आरोपी दो दिन के रिमांड पर
विज्ञापन
हिसार। सीक्टर 9-11 मोड़ पर बीएसएफ से सेवानिवृत्त एसआई एवं प्राॅपर्टी डीलर कलम सिंह की हत्या के आरोपी आजाद नगर निवासी योगेश नैन और सातरोड निवासी चेतन को वीरवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दोनों आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने इस मामले में अब तक मुख्य आरोपी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले सातरोड निवासी रोहित को न्यायिक हिरासत, जबकि संजय को पांच दिन के रिमांड पर रखा गया है।
जांच अधिकारी विजयपाल ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे जिंदल पुल के पास मछली मार्केट के एक ऑफिस में बैठे थे, जहां उनकी आजाद नगर के एक युवक के साथ पुरानी रंजिश थी। वे दो बाइक पर सवार होकर आजाद नगर जा रहे थे। रास्ते में सेक्टर 9-11 के पास उनकी बाइक स्कूटी सवार से टकरा गई, जिससे झगड़ा शुरू हो गया। इस दौरान बीएसएफ से सेवानिवृत्त एसआई बीच बचाव करने आए और आरोपियों ने चाकू मारकर उनकी हत्या कर दी। एसआई की हत्या की शिकायत उनके भाई कश्मीरी सिंह ने दर्ज कराई थी। पुलिस ने मौके से एक चाकू बरामद किया था।
सीन ऑफ क्राइम टीम ने सीन रिक्रिएशन कराया
अदालत में पेश करने से पहले सीन ऑफ क्राइम टीम आरोपियों को घटना स्थल पर ले गई और घटना के सीन को रिक्रिएट करवाया। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस को विस्तार से पूरा घटनाक्रम बताया। इसके बाद पुलिस दोनों आरोपियों को अदालत में ले गई।
विज्ञापन
मुख्य आरोपी पर 9 प्राथमिकी दर्ज
जांच अधिकारी विजयपाल ने बताया कि आरोपी योगेश नैन आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है, जिसके विरुद्ध विभिन्न थानों में लूट, डकैती, चोरी, स्नैचिंग, जान से मारने की धमकी समेत 9 प्राथमिकी दर्ज हैं। दूसरे आरोपी चेतन के खिलाफ हिसार के सदर थाने में मारपीट की दो प्राथमिकी दर्ज हैं।