{"_id":"6a738c550717cf990a0e2c6c","slug":"accused-escapes-from-civil-hospital-police-nab-him-within-an-hour-hisar-news-c-21-hsr1020-925081-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: नागरिक अस्पताल से भागा आरोपी, घंटेभर में पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: नागरिक अस्पताल से भागा आरोपी, घंटेभर में पुलिस ने दबोचा
विज्ञापन
हिसार। नागरिक अस्पताल में मेडिकल जांच के दौरान एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए करीब एक घंटे बाद उसे दोबारा पकड़ लिया।
बुधवार दोपहर करीब पौने दो बजे पुलिस वर्ष 2020 के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी को मेडिकल जांच के लिए नागरिक अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में लेकर पहुंची थी। जांच के दौरान आरोपी मौका पाकर फरार हो गया। आरोपी के भागते ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। पुलिस टीम ने तत्काल उसकी तलाश शुरू की और अतिरिक्त पुलिस बल भी अस्पताल पहुंच गया। करीब एक घंटे बाद आरोपी को पकड़ लिया गया।
इसके बाद पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। अनाज मंडी चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उनके संज्ञान में अस्पताल से आरोपी के फरार होने की कोई सूचना नहीं आई है।