फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Accused arrested for duping 9 people of Rs 15.97 lakh

Hisar News: वर्क वीजा पर विदेश भेजने के नाम पर 9 लोगों से 15.97 लाख रुपये ठगने का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 22 Mar 2025 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 22 Mar 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested for duping 9 people of Rs 15.97 lakh
हिसार। पीएलए चौकी पुलिस ने वर्क वीजा पर विदेश भेजने के नाम से की गई 15.97 लाख ठगी मामले में पंजाब के बरनाला निवासी गगनदीप उर्फ अमनदीप को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से उसके दूसरे सहयोगियों के बारे में पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

पीएलए चौकी प्रभारी एएसआई सुभाष ने बताया कि आरोपी गगनदीप पर 9 व्यक्तियों से वर्क वीजा पर पोलैंड भेजने के नाम पर 15.97 लाख रुपये ठगने की एफआईआर दर्ज है। आरोपी पटेल नगर में केमरी रोड पर एम कंसल्टेंट नामक एजेंसी चलाता था। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वह ऑनलाइन विज्ञापन देख आरोपी के पास गए थे। आरोपी ने उन्हें कहा कि वह 7,000 रुपये का फाइल चार्ज ले इन्हें पोलैंड में वर्क वीजा पर भिजवा देगा। इसमें शिकायतकर्ताओं के पास वर्क वीजा की वीडियो भेज रुपये की डिमांड की। साथ ही एयर टिकट देने के नाम पर 9 व्यक्तियों से 15.97 लाख रुपये की ठगी की। आरोपी ने शिकायतकर्ताओं को नकली वीजा और एयर टिकट थमा दिए, जिसके बाद यूपी के गौतम बुद्ध नगर निवासी तेजवीर सिंह सहित 9 व्यक्तियों ने उक्त आरोपी के खिलाफ सिविल लाइन थाना में शिकायत दी थी। जिसमें पुलिस ने 17 अप्रैल 2023 को केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


1.33 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

हांसी। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने 1.33 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले में 19वें और 20वें आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मिर्जापुर निवासी अनिल और गुरदीप के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार आरोपियों ने कमीशन लेकर अपने बैंक खातों में धोखाधड़ी की रकम डलवाई थी। इस मामले में पहले ही 18 आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया। अदालत के आदेश पर उन्हें चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से गहन पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed