फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Accused arrested for cheating of 36 lakhs in the name of selling plot

Hisar News: प्लॉट बेचने के नाम पर 36 लाख की धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 23 Dec 2024 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 23 Dec 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for cheating of 36 lakhs in the name of selling plot
हिसार। पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने प्लॉट बेचने के नाम पर 36 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में आजाद नगर निवासी सोनू को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी सोनू को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है। मामले के जांच अधिकारी उप निरीक्षक बीर सिंह ने बताया कि इस मामले में एचटीएम कॉलोनी के रहने वाले धर्मबीर शास्त्री ने बताया था कि आजाद नगर निवासी कुलदीप ने राजगढ़ मार्ग पर एक बालाजी फार्म हाउस के पास 1239 गज का एक प्लॉट 3 हजार रुपये प्रति गज के हिसाब से खरीदने के लिए 10 फरवरी 2023 को इकरारनामा किया था। उसी दिन 24 लाख रुपये गवाहों की मौजूदगी में दिए और 10 जुलाई 2023 को रजिस्ट्री की तारीख रखी। प्लॉट मालिक बने कुलदीप ने जमीन खरीदने के नाम पर 12 लाख रुपये देवा निवासी सुनील के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करवाए। उसके बाद आरोपी रजिस्ट्री करवाने में टाल मटोल करता रहा। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी कुलदीप और सोनू ने योजना के तहत प्लॉट बेचने के नाम पर धर्मबीर के साथ 36 लाख रुपये की धोखाधड़ी की थी। जबकि प्लॉट का मालिकाना हक कुलदीप के पास नहीं था। आरोपी सोनू को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed