{"_id":"581e37314f1c1b8c3c436723","slug":"accident-b-tec-student-died-accident-in-hisar-hisar-accident-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली बस-बाइक भिड़ंत में बीटेक स्टूडेंट सहित दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली बस-बाइक भिड़ंत में बीटेक स्टूडेंट सहित दो की मौत
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार
Updated Sun, 06 Nov 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : symbolic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार-बरवाला एनएच 65 पर गांव बहबलपुर के पास स्कूली बच्चों से भरी बस से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक पर सवार बीटेक स्टूडेंट तथा बीस वर्षीय युवक की मौत हो गई। स्कूल में सवार 50 के करीब बच्चे हादसे में बाल बाल बचे।
विज्ञापन
गांव बाडो पट्टी निवासी बीटेक स्टूडेंट 18 वर्षीय कुलदीप बाइक पर सुबह पौने आठ बजे हिसार आ रहा था। उसके साथ गांव का अजय भी सवार था। बहबलपुर के पास स्टार फैमिली रेस्टोरेंट के नजदीक एक स्कूली बस से बाइक टकरा गई। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि सरसौद गांव के निजी स्कूल की बस गलत साइड से आ रही थी। निजी स्कूल स्कूली बस ने बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इस हादसे में अजय की मौके पर मौत हो गई। छात्र कुलदीप बस के अगले हिस्से में फंस गया। लोगों ने बड़ी मुश्किल से युवक को निकाल कर अस्पताल की ओर रवाना किया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में कुलदीप ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि स्कूली बस में करीब 50 बच्चे थे। हादसे में सभी बच्चे बाल बाल बचे। एक्सीडेंट के बाद यह मासूम काफी घबरा गए थे। हादसे के बाद स्कूल बस चालक गाड़ी को वहां से लेकर फरार हो गया। पुलिस से मिली रिपोर्ट के अनुसार कुलदीप चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। मृतक अजय की एक बड़ी बहन व एक छोटा भाई है। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम यहां सरकारी अस्पताल में कराया। सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी जगबीर सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन