{"_id":"6834b9bb96e130c238090db8","slug":"ac-was-not-working-in-the-flight-to-ayodhya-on-return-it-landed-at-delhi-airport-instead-of-hisar-hisar-news-c-21-hsr1005-634648-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: अयोध्या की फ्लाइट में एसी खराब, वापसी में हिसार के बजाय दिल्ली एयरपोर्ट पर उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: अयोध्या की फ्लाइट में एसी खराब, वापसी में हिसार के बजाय दिल्ली एयरपोर्ट पर उतारा
विज्ञापन
हिसार। विमान में मैन्युअल कार्ड से हवा करती महिला यात्री। स्रोत स्वयं
हिसार। हिसार से अयोध्या के लिए शुक्रवार को गई फ्लाइट में यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं रविवार को वापसी में फ्लाइट को हिसार एयरपोर्ट पर न लाकर दिल्ली एयरपोर्ट तक ही लाया गया। यात्रियों ने बताया कि अयोध्या जाते समय विमान में एसी ने ठीक से काम नहीं कियाा। वापसी में हिसार में मौसम खराब होने का हवाला देकर यात्रियों को दिल्ली एयरपोर्ट पर ही उतार दिया। अग्रसेन भवन ट्रस्ट ने 11 बुजुर्गों को अयोध्या भेजा था। उन्हें हुई परेशानी के मद्देनजर ट्रस्ट ने एलायंस एयर के खिलाफ उपभोक्ता अदालत में केस दायर करने की बात कही है।
23 मई को हिसार से अयोध्या जाने वाली फ्लाइट के यात्री व अर्बन एस्टेट टू निवासी वीरव्रत जाखड़ ने बताया कि 2 घंटे के सफर के दौरान विमान के एसी ने ठीक से काम ही नहीं किया। ठंडी के बजाय गर्म हवा देता रहा। मजबूरी में यात्रियों ने विमान की सीटों के पिछले हिस्से में रखे कार्ड्स निकालकर उनसे हवा ली। इतना ही नहीं 25 मई को वापसी में यात्रियों को मेल के माध्यम से सूचित किया कि विमान देरी से उड़ान भरेगा। इसके बाद यात्री काफी देर अयोध्या एयरपोर्ट पर ही बैठे रहे। थोड़ी देर बाद स्टेशन इंचार्ज ने कहा कि हिसार जाने वाला विमान दिल्ली तक ही जाएगा। हिसार में मौसम खराब है। यात्रियों ने तुरंत हिसार में अपने परिजनों को फोन लगाकर पता किया तो बताया कि मौसम तो साफ है। जाखड़ ने बताया कि उन्हें रात 8 बजे दिल्ली ले जाकर छोड़ दिया गया और वे निजी वाहन से हिसार पहुंचे।
उपभोक्ता सेवाओं में लापरवाही
अग्नसेन भवन ट्रस्ट के प्रधान अंजनी कुमार खरियावाला ने बताया कि ट्रस्ट ने निशुल्क यात्रा योजना के तहत 11 बुजुर्गों को फ्लाइट से अयोध्या भेजा था। लेकिन सेवाओं कमी की वजह से उन्हें जाने और आते वक्त भारी परेशानी झेलनी पड़ी। अयोध्या में लगभग 2 घंटे हवाई अड्डे पर बिताने के बाद फ्लाइट यात्रियों को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंची। उन्हें हिसार नहीं लाया गया। ट्रस्ट की ओर से दो टैक्सियों की दिल्ली एयरपोर्ट के बाहर व्यवस्था की गई। इसमें सभी 11 बुजुर्गों को रात में हिसार लाया गया।