फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   AC malfunctioned in the flight from Hisar to Ayodhya

ये विमान है या खटारा बस: फ्लाइट का AC खराब, पैसेंजर का छूटा पसीना, हाथों से झलने लगे पंखा, देखें Video

Mon, 26 May 2025 05:05 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 26 May 2025 05:05 PM IST
सार

क्या आपने भी फ्लाइट में सवारियों को पंखा झलते हुए देखा है? हिसार से अयोध्या जा रही फ्लाइट में कुछ ऐसा ही मंजर देखने को मिला। बताया जा रहा है कि विमान का एसी खराब हो गया था जिससे लोगों को परेशानी हुई। 

विज्ञापन
AC malfunctioned in the flight from Hisar to Ayodhya
फ्लाइट में गर्मी से लोग बेहाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के हिसार एयरपोर्ट से आए दिन किसी न किसी दिक्कत की खबरें सामने आती रहती हैं। पहले फ्लाइट समय पर नहीं पहुंचने को लेकर एयरपोर्ट सुर्खियों में बना रहा तो अब एक नया मामला सामने आया है, जो हास्यास्पद बन गया है। 23 मई शुक्रवार को फ्लाइट के अंदर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अयोध्या जाने वाले यात्री गर्मी में परेशान हो रहे हैं। यात्री अखबार को पंखा बनाकर हाथ से हवा करते नजर आ रहे हैं। इसका कारण ये बताया कि फ्लाइट का एसी खराब हो गया था। इस कारण लोग गर्मी से परेशान हो गए। मालूम हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी साल 14 मार्च को हिसार से अयोध्या और दिल्ली के लिए उड़ान सेवा शुरू की थी। हर सोमवार और शुक्रवार को हिसार से अयोध्या और दिल्ली के लिए विमान जाता है। वहीं जयपुर, जम्मू, अहमदाबाद और चंडीगढ़ के लिए फ्लाइट सेवा जल्द शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन


यात्री हुए नाखुश

मगर जिस तरह से एलायंस एयर कंपनी फ्लाइट का संचालन कर रही है, यात्री उससे खुश नहीं हैं। अयोध्या जाने वालों में अधिकतर यात्री वरिष्ठ नागरिक थे, ऐसे में एसी खराब होने से उनको घुटन और उमस का सामना करना पड़ा। यात्री दो घंटे तक गर्मी से परेशान हुए। हिसार से अयोध्या के लिए विमान सेवा का समय सुबह 10 बजकर 35 मिनट का है। यह विमान दिल्ली होकर अयोध्या जाता है। अयोध्या में दोपहर करीब साढ़े 12 बजे विमान उतरता है। इसके बाद दोपहर 3 बजे यह फ्लाइट वापस हिसार आती है। इसी तरह हिसार से दिल्ली दोपहर 3 बजकर 25 मिनट पर विमान सेवा है, जो शाम 4:05 बजे दिल्ली पहुंचती है।

विज्ञापन

दिल्ली में ही उतार दिए थे पैसेंजर्स 

 
रविवार को अयोध्या से हिसार आने वाले पैसेंजर्स को दिल्ली उतार दिया गया था। इससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई थी। यात्रियों को मेल के माध्यम से सूचित किया गया कि जहाज देरी से उड़ान भरेगा। इसके बाद यात्री काफी देर अयोध्या एयरपोर्ट पर ही बैठे रहे। थोड़ी देर बाद स्टेशन इंचार्ज ने कहा कि हिसार जाने वाला विमान दिल्ली तक ही जाएगा। हिसार में मौसम खराब है। यात्रियों ने तुरंत हिसार में अपने परिजनों को फोन लगाकर पता किया तो बताया गया कि मौसम तो साफ है। मगर स्टेशन इंचार्ज ने कहा कि विमान हिसार तक नहीं जाएगा। यात्रियों ने बताया कि उनको रात 8 बजे दिल्ली ले जाकर छोड़ दिया गया और वह प्राइवेट साधन से रात को हिसार पहुंचे। यात्रियों ने विमान कंपनी से मुआवजे की मांग की है। वहीं यात्रियों का कहना है कि अगर इतना खर्च करने के बाद भी हमें इस तरह से परेशानी का सामना ही करना है तो हम जहाज से क्यों जाएं। इससे अच्छी सुविधा तो ट्रेन में मिल जाएगी, बस समय ही ज्यादा लगेगा।



ये भी पढ़ें: Jyoti Malhotra: अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजी यूट्यूबर ज्योति, हिसार कोर्ट में थी पेशी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed