फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   abortion kit found in manu memorial hospitalTook land related documents in Baliji Hospital

Hisar News: मनु मेमोरियल अस्पताल में मिली गर्भपात किट बाली जी अस्पताल में जमीन संबंधित दस्तावेज लिए

Wed, 02 Aug 2023 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Wed, 02 Aug 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
abortion kit found in manu memorial hospitalTook land related documents in Baliji Hospital
हांसी । पांच महीने की गर्भवती महिला का गर्भपात करने के मामले में स्वास्थ्य विभाग की पीएनडीटी टीम फिर से जांच करने के लिए दोनों अस्पतालों में पहुंची। इस दौरान टीम ने चिकित्सकों से पूछताछ की गई व उनके बयान भी दर्ज किए गए। मनु मेमोरियल अस्पताल में 17 तरह की दवाओं के सैंपल व डीवीआर को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

श्री बालाजी अस्पताल व मनु मेमोरियल अस्पताल के तार जुड़ने के बाद टीम हर एंगल से जांच कर रही है। पीएनडीटी टीम के इंचार्ज डॉ. प्रभुदयाल, डॉ. कामिद मोंगा, डॉ. दीपिका व ड्रग कंट्रोलर ऑफिसर डॉ. दिनेश कुमार पहले आंबेडकर चौक के पास स्थित श्री बाला जी अस्पताल में पहुंची। टीम ने वहां पर अस्पताल के दस्तावेज लिए। इसके बाद टीम मनु मेमोरियल अस्पताल में पहुंची। टीम ने पिछली बार यहां रेड की थी तो डॉक्टर पूजा यादव रेड के दौरान यहां से निकल गई थी। जिस पर टीम ने मंगलवार को यहां आने के लिए पहले से अस्पताल को नोटिस दिया था। इस दौरान डॉ. पूजा यादव वहां मिली। टीम ने वहां पर लगी सील हटाई व डॉ. पूजा व अस्पताल के टेक्नीशियन के बयान भी दर्ज किए। इस दौरान वहां पर गर्भपात से संबंधित दवाएं भी मिली। कुछ दवाओं के पत्ते आधी खाली मिले। टीम ने इन्हें कब्जे में लिया है। यहां से डीवीआर व अन्य उपकरणों को कब्जे में लिया है। टीम रात तक वहां पर जांच करती रही।
विज्ञापन



गर्दन छोटी बता करवाया गर्भपात
गर्भवती महिला ने पहले नागरिक अस्पताल से अल्ट्रासाउंड करवाया था। अल्ट्रासाउंड में अच्छे से नहीं दिखा तो डॉक्टर ने कुछ शंका जाहिर की। महिला हिसार में प्राइवेट सेंटर से अल्ट्रासाउंड करवाने गई। वहां पर कलर अल्ट्रासाउंड न करवाकर सादा अल्ट्रासाउंड करवाया। उसे बताया गया कि बच्चे की गर्दन छोटी है। डॉ. पूजा यादव ने महिला को गर्भपात करवाने की सलाह दी और गर्भपात के लिए दवा दी। दवा लेने के बाद महिला गर्भपात के लिए पहुंची तो डॉक्टर ने अधिक पैसे की डिमांड की। जिस पर महिला के परिजनों व डॉक्टर के बीच में विवाद हुआ। फिर उसे बालाजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर डॉक्टर ने गर्भपात किया। इस दौरान भ्रूण में बच्ची निकली। जो की ठीक थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्भपात के लिए नहीं है अप्रुव्ड
यह दोनों ही अस्पताल गर्भपात करवाने के लिए अप्रूव्ड नहीं है। अगर गर्भवती महिला को इंडिकेशन थे तो भी यह गर्भपात नहीं कर सकते थे। फिर भी यहां पर गर्भपात हुआ। अस्पतालों में गर्भपात से संबंधित साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। मनु मेमोरियल अस्पताल में गर्भपात से संबंधित कीट मिली है। जिसे कब्जे में लिया है। बालाजी अस्पताल से संबंधित दस्तावेज लिए हैं। अभी मामले में जांच कर रहे हैं। - डॉ. प्रभु दयाल, इंचार्ज, पीएनडीटी टीम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed