फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A young man who went to bathe with friends drowned in Siwani Minor, divers searched till night

सिवानी माइनर में दोस्तों संग नहाने गया युवक डूबा, रात तक गोताखोर करते रहे तलाश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
A young man who went to bathe with friends drowned in Siwani Minor, divers searched till night
हांसी: नहर में डूबे युवक की तलाश में जुटे गोताखोर। - फोटो : Hisar
हांसी। बाईपास के समीप सिवानी माइनर में नहाने उतरा ढाणी शोभा का 23 वर्षीय युवक आयुष उर्फ बिल्लू डूब गया। शुक्रवार की शाम को डूबे इस युवक की देर शाम तक तलाश होती रही, लेकिन कुछ पता नहीं लगा। बिल्लू अपने दो दोस्तों के साथ वहां नहाने के लिए गया था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ढाणी शोभा निवासी आयुष उर्फ बिल्लू, राकेश और कालिया बाईपास पर नहर में नहाने के लिए आए थे। राकेश व कालिया पेटवाड़ डिस्ट्रीब्यूटरी में नहाने के लिए उतरे। आयुष उर्फ बिल्लू सिवानी माइनर में नहाने के लिए उतरा। सिवानी माइनर में नौ से दस फीट तक पानी है। राकेश व कालिया जब पेटवाड़ डिस्ट्रीब्यूटरी में नहाकर बाहर निकले तो देखा कि सिवानी माइनर में नहाने के लिए उतरा बिल्लू डूब रहा है। उन्होंने बचाने का प्रयास किया, लेकिन कुछ ही देर में वह नहर में डूब गया। दोस्तों ने शोर मचाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर गोताखोरों को बिल्लू को ढूंढने के लिए माइनर में उतारा। रस्सा डालकर तलाश की गई, लेकिन रात तक उसका कोई पता नहीं लगा। सिंचाई विभाग की टीमों को नहर के आसपास अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

पहले भी हो चुके हैं हादसे
गुरुग्राम में एक कंपनी में नौकरी करने वाले बिल्लू से पहले भी यहां दो युवक डूब चुके हैं। बीते 20 अगस्त को भिवानी के हनुमान ढाणी निवासी 26 वर्षीय अनिल की सिवानी माइनर में डूबने से मौत हुई थी। अनिल भी अपने दोस्तों मनीष व रवि के साथ सिवानी नहर में नहाने के लिए पहुंचा था। इससे पहले प्रेमनगर का रहने वाला छात्र निशांत भी नहर में नहाने के दौरान डूब गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed