फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A young man walking outside the house with the intention of killing his life was hit by a car

जान से मारने के इरादे से घर के बाहर घूम रहे युवक को कार से मारी टक्कर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
A young man walking outside the house with the intention of killing his life was hit by a car
हिसार। शहर के सेक्टर 14 में सड़क पर घूम रहे 29 साल के युवक को एक कार चालक ने जान से मारने के इरादे से टक्कर मार दी। घायल हालत में युवक विनीत को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बारे में शहर थाना में शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सेक्टर 14 के रहने वाले राजेश के खिलाफ हत्या प्रयास और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में सेक्टर 14 के रहने वाले विनीत ने बताया कि वह टॉफियां बनाने का काम करता है। रात को खाना खाने के बाद आठ बजे के करीब घर के बाहर घूम रहा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला राजेश घर से बाहर आया और आते ही वह अपनी कार में बैठ गया। उसके बाद कार स्टार्ट की और मुझे जान से मारने के इरादे से सीधे टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वह साइड में जा गिरा। राजेश ने कुछ देर कार रोक कर मेरी तरफ देखा और फिर मौके से फरार हो गया। शोर सुनकर भाई अनूप और मां सरोज बाहर आई और जख्मी हालत में मुझे नागरिक अस्पताल लेकर आई। विनीत का आरोप है कि राजेश के साथ दीपावली पर पटाखे बजाने की बात को लेकर झगड़ा हो गया था। उस समय उसने जान से मारने की धमकी दी थी और इसी रंजिश के चलते उसने मुझे कार से टक्कर मारी। मामले की जांच कर रहे एचसी पवन कुमार का कहना है कि शिकायत के आधार पर राजेश के खिलाफ हत्या प्रयास और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed