फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A young man crossing the road dies after being hit by a speeding Scorpio

Hisar News: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से सड़क पार कर रहे युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
A young man crossing the road dies after being hit by a speeding Scorpio
हिसार। गांव चौधरीवास के पास रविवार दोपहर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से सड़क पार कर रहे युवक की मौत हो गई। सूचना के बाद आजाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के भाई की शिकायत पर गाड़ी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन

जांच अधिकारी जयप्रकाश ने बताया कि उत्तर प्रदेश के जिला रायबरेली (गांव भैदपुर) निवासी अमित ने शिकायत दी कि वह और उसका भाई सचिन (22) चौधरीवास में पनिहार चौक के पास रहकर मजदूरी करते थे। रविवार दोपहर करीब 12 बजे दोनों भाई मोबाइल सिम खरीदने चौधरीवास गए थे।
विज्ञापन

सिम लेने के बाद वे बस से लौट रहे थे। पनिहार चौक पर बस से उतरकर जब सचिन पैदल सड़क पार करने लगा तभी राजगढ़ की ओर से आई तेज रफ्तार काले रंग की स्कॉर्पियो ने उसे सीधी टक्कर मार दी। हादसे में सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक स्वयं घायल सचिन को उपचार के लिए हिसार के नागरिक अस्पताल ले गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed