{"_id":"777390b7ecf3c9130f55a9dbc39644ac","slug":"a-third-of-the-budget-money-will-be-spent-on-salaries","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैलरी पर खर्च होगा बजट का एक तिहाई पैसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैलरी पर खर्च होगा बजट का एक तिहाई पैसा
hisar
Updated Fri, 21 Mar 2014 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सरकार के वित्त विभाग ने सत्र 2014-15 के लिए गुरू जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का 119 करोड़ 96 लाख रुपये का बजट अनुमोदित किया है।
विज्ञापन
इस बजट को लेकर गुरुवार को जीजेयू के कुलपति डॉ. एमएल रंगा की अध्यक्षता में चंडीगढ़ में बैठक हुई। इस बैठक में हरियाणा सरकार के वित्त विभाग के सहायक मुख्य सचिव राजन गुप्ता व जीजेयू के कुलसचिव प्रो. आरएस जागलान उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
जीजेयू के उपकुलसचिव अकाऊंट खजाना राम ने बताया कि कुल बजट का 86 करोड़ 64 लाख रुपये का प्लान बजट है। सेल्फ फाइनेंस कोर्सो पर 20 करोड़ 99 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
शेष राशि अन्य चीजों पर खर्च की जाएगी। प्लान बजट में 35 करोड़ रुपये सरकार की ओर से मिलेंगे, जबकि शेष धनराशि विश्वविद्यालय अपने संस्थानों से सृजित करेगा।
प्लान चीजों के अलावा धनराशि विवि. दूरस्थ शिक्षा से, सेल्फ फाइनेंस कोर्सेज तथा अन्य एजेंसियों जैसे यूजीसी, एआईसीटी व विश्व बैंक आदि से प्राप्त करेगा।
जीजेयू में कर्मचारियों की सैलरी को लेकर सबसे ज्यादा पैसा खर्च किया जाएगा। लगातार विवि. में दी जा रही प्रमोशनों के चलते इस साल करीबन 6 करोड़ से ज्यादा अतिरिक्त राशि सैलरी पर खर्च की जा रही है।
इस साल प्लान बजट में 45 करोड़ पांच लाख रूपये सैलरी के लिए है, जबकि सन् 2013 -14 में 38 करोड़ 55 लाख रूपये खर्च किए गए थे।
पिछले दो सालों में पहली बार भवन निर्माण के लिए पैसा घटाया है जहां अभी तक 30 से 34 करोड़ रूपये के बीच ही बजट रखा जाता था। परंतु पहली बार ऐसा हुआ है जब निर्माण कार्यो के बजट में 6 से 7 करोड़ रुपये की कटोती की गई है।
जहां पिछले साल 34 करोड़ 40 लाख रुपये बजट था। इस साल 26 करोड 52 लाख रुपये ही निर्माण कार्यो के लिए दिए गए है।
रिसर्च और अन्य इक्यूपमेंटस पर खर्च होंगे 15 करोड़ रुपये
विवि में रिसर्च और अन्य जरूरी चीजों को महत्व दिया गया है। इस साल बजट से 15 करोड़ 5 लाख रुपये रिचर्स और अन्य इक्यूपमेंटस पर खर्च किए जाएंगे।