{"_id":"685add42e4cc9f29a50303c5","slug":"a-teacher-is-the-creator-of-a-nation-prof-chhokar-hisar-news-c-21-hsr1020-653734-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक राष्ट्र का निर्माता होता है : प्रो. छोकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक राष्ट्र का निर्माता होता है : प्रो. छोकर
Tue, 24 Jun 2025 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Tue, 24 Jun 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
जीजेयू में कार्यक्रम के प्रतिभागियों के साथ मुख्यातिथि प्रो. विनोद छोकर।
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) के मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र (एमएमटीटीसी) की तरफ से फैकल्टी इंडक्शन कार्यक्रम-08 शुरू हुआ है। कुलपति के तकनीकी सलाहकार (प्रशासनिक) प्रो. विनोद छोकर इस इंडक्शन कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे।
उन्होंने कहा कि शिक्षक वास्तव में राष्ट्र का निर्माता होता है। वह अपने शिष्यों को एक जिम्मेदार और महान नागरिक के रूप में तैयार करके राष्ट्र के प्रति अपने पवित्र दायित्व का निर्वहन करता है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को अपने संस्थान की हर गतिविधि में भाग लेना चाहिए। विशेषकर शोध कार्यों को बढ़ावा देने के लिए शिक्षक को अवश्य कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता एमएमटीटीसी की निदेशिका प्रो. सुनीता रानी ने की।
निदेशिका प्रो. सुनीता रानी ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम शिक्षकों के ज्ञान व कौशल में वृद्धि करने के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। शिक्षक को प्रतिवर्ष कम से कम एक प्रशिक्षण कार्यक्रम में अवश्य भाग लेना चाहिए। उपनिदेशक डॉ. हरदेव सिंह ने बताया कि इस इंडक्शन कार्यक्रम में 19 शिक्षक भाग ले रहे हैं। संवाद