फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A sweet shop owner was asked for extortion money through a note: 'Lala, give 5 million rupees... you have one day, the rest is my job.' The accused were caught within two hours.

Hisar News: मिष्ठान भंडार संचालक से पर्ची फेंक मांगी रंगदारी, लाला 50 लाख रुपये दो...एक दिन का टाइम है, बाकी काम मेरा, दो घंटे में दबोचे आरोपी

Sat, 28 Feb 2026 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 28 Feb 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
A sweet shop owner was asked for extortion money through a note: 'Lala, give 5 million rupees... you have one day, the rest is my job.' The accused were caught within two hours.
छोटू मिष्ठान भंडार के संचालक से बातचीत करती पुलिस। 
हांसी। शहर की पुरानी सब्जी मंडी के सामने स्थित एक मिष्ठान भंडार के संचालक से शुक्रवार दोपहर बाइक सवारों ने पर्ची फेंककर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांग दहशत का माहौल बना दिया। पर्ची में लिखा कि लाला 50 लाख रुपये दो...एक दिन का टाइम है, बाकी काम मेरा...। घटना के तुरंत बाद हरकत में आई सीआईए नारनौंद की टीम ने महज दो घंटे में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

एसपी अमित यशवर्धन के मुताबिक छोटू मिष्ठान भंडार संचालक हिमांशु उर्फ हन्नी सपड़ा ने बताया कि वह करीब 2.50 बजे दुकान पर बैठा था। इस दौरान बाइक पर दो युवक आए। एक युवक बाइक से उतरकर दुकान के बाहर समोसे तल रहे कारिंदे को पर्ची थमाकर उसे देने के लिए कहा। पर्ची खोली तो उसमें 50 लाख रुपये की रंगदारी देने की बात लिखी थी। सूचना मिलते ही डीएसपी विनोद शंकर, डीएसपी रविंद्र सांगवान, एसएचओ सिटी सुखजीत और सीआईए टीम के इंचार्ज मौके पर पहुंचे। दुकान के सीसीटीवी कैमरे बंद मिलने के कारण आसपास के कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में दिख रहे संदिग्ध चेहरों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर शाम पांच बजे विकास नगर निवासी अनुराग और हिमांशु नामक आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। हन्नी का कहना है कि उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। वह आरोपी युवकों में से किसी को नहीं जानता। दोनों आरोपी मूलरूप से बिहार के रहने वाले हैं। अनुराग हिसार रोड स्थित एक चिकन कॉर्नर पर काम करता है जबकि हिमांशु राजकीय महाविद्यालय के पास एक फैक्टरी में काम करता है।
विज्ञापन


आरोप : पुलिसकर्मी बोला-क्या हर दुकान के बाहर कुर्सी डालकर बैठे रहें
दुकान संचालक का आरोप है कि जब उन्होंने डायल 112 पर सूचना दी तो पुलिसकर्मी ने कहा कि वह क्या हर दुकान के बाहर कुर्सी डाल कर बैठे रहेंगे। पुलिस के इस जवाब से व्यापारियों में रोष है। व्यापारियों ने डीएसपी के समक्ष यह बात रखी व ऐसा जवाब देने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्ची में यह लिखा

रंगदारी की बात गणित की कॉपी के एक पेज पर लिखी है। इसमें लिखा है कि लाला 50 लाख रुपये दो। एक दिन का टाइम है। बाकी काम मेरा है।
- नाम- बासू उर्फ अनुराग, हिमांशु।
पहले भी मांगी जा चुकी रंगदारी
जून 2025: सुल्तानपुर के शराब ठेकेदार से जर्मनी के नंबर से फोन कॉल करके 50 हजार रुपये प्रति सदस्य रंगदारी मांगी गई थी। इस मामले में पुलिस ने 6 आरोपी गिरफ्तार किए थे।
मई 2025: ग्रीन वैली में टीक्यूएस शोरूम संचालिका से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। पुलिस ने इस मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया था।
3 फरवरी : लूट के लिए प्रॉपर्टी डीलर की हो चुकी हत्या
3 फरवरी को शहर के पॉश एरिया सेक्टर छह में प्रॉपर्टी डीलर व सेवानिवृत्त पंचायत अधिकारी सुभाष मलिक की उनके कार्यालय में लूट के लिए तेजधार हथियार से वार करके हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अब तक छह आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
-----
हांसी के व्यापारियों की एकता का परिचय है कि पुलिस ने इस मामले 2 घंटे में ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए ताकि फिर से कोई ऐसा कदम न उठा सके। - प्रवीन तायल, प्रधान, हांसी व्यापार मंडल।

---
प्रारंभिक जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। आरोपियों से पूछताछ जारी है। आमजन से अपील है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। - अमित यशवर्धन, एसपी, हांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed