फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A signal-free junction will be constructed on Rajgarh Road.

Hisar News: राजगढ़ रोड पर बनेगा सिग्नल-फ्री जंक्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
A signal-free junction will be constructed on Rajgarh Road.
राजगढ़ रोड़ नहर नाका चौराहा के लिए प्रस्तावित डिजायन ।
हिसार। राजगढ़ रोड स्थित नहर नाके पर 40 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित फ्लाईओवर की बजाय अब पांच स्लिप रोड बनाए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग की इंजीनियरिंग विंग द्वारा डिजाइन में बदलाव किए जाने से यह चौक सिग्नल-फ्री हो जाएगा। अधिकारियों का दावा है कि यह परियोजना अगले 40 से 50 वर्षों तक जाम से राहत देगी। सिग्नल-फ्री जंक्शन के लिए प्रशासनिक और तकनीकी स्वीकृति भी मिल चुकी है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने वर्ष 2024 में नगर निगमों से एक-एक बड़े प्रोजेक्ट का प्रस्ताव मांगा था। इसके तहत हिसार नगर निगम ने राजगढ़ रोड स्थित नहर नाके पर लगने वाले जाम से राहत दिलाने के लिए फ्लाईओवर बनाने का प्रस्ताव भेजा था। इसके लिए 40 करोड़ रुपये की लागत आंकी गई। शहरी स्थानीय निकाय मुख्यालय से अनुमति के बाद फ्लाईओवर की ड्राइंग तैयार करवाने के लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू की गई। पहले टेंडर में केवल एक एजेंसी ने आवेदन किया लेकिन दस्तावेज अधूरे होने के कारण प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी। इसके बाद निगम ने दोबारा कंसल्टेंसी के लिए टेंडर जारी किया। इसी बीच विधानसभा चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के कारण यह प्रस्ताव ठंडे बस्ते में चला गया।
विज्ञापन


फ्लाईओवर बनाने के पीछे क्या था तर्क

निगम अधिकारियों का तर्क था था कि राजगढ़ रोड नहर नाके पर चौराहा होने से लाल बत्ती पर वाहनों को रुकना पड़ता है। इससे अक्सर लंबा जाम लग जाता है। यहां फ्लाईओवर बनता है तो वाहन बिना रुके गुजर सकेंगे और जाम से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




मंत्री ने समिति की बैठक में प्रोजेक्ट पर उठाए थे सवाल

प्रदेश सरकार की ओर से लोक निर्माण विभाग के मंत्री रणबीर गंगवा की अध्यक्षता में गठित डी-कंजेशन कमेटी के समक्ष यह प्रस्ताव रखा गया। मंत्री ने प्रस्तावित डिजाइन पर सवाल उठाते हुए इसे खारिज कर दिया और नए सिरे से प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फ्लाईओवर बनने से केवल एक दिशा में आने-जाने वाले वाहन चालकों को ही लाभ मिलेगा। राजगढ़ से हिसार और हिसार से राजगढ़ जाने वाले वाहन चालक तो लाभान्वित होंगे लेकिन दक्षिणी बाईपास से आर्यनगर की ओर से आने वाले और राजगढ़ रोड की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए क्या व्यवस्था होगी? इसी प्रकार सेक्टर-16 और 17 की ओर से आने वाले वाहनों के लिए क्या विकल्प होगा? इन सवालों के समाधान के साथ ही उन्होंने बिना फ्लाईओवर के ही ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने वाली ड्राइंग तैयार करने के निर्देश दिए।

पांच स्लिप रोड से निकला समाधान



मंत्री के निर्देशों के बाद नहर नाके पर पांच स्लिप रोड प्रस्तावित की गई। लोक निर्माण विभाग ने तर्क दिया कि यहां सरकारी विभागों की पर्याप्त भूमि उपलब्ध होने के कारण निजी भूमि के अधिग्रहण की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। करीब 40 करोड़ रुपये की परियोजना महज चार से पांच करोड़ रुपये में पूरी हो सकेगी। स्लिप रोड बनने के बाद यह चौक गोलाकार स्वरूप ले लेगा जिससे वाहनों को कहीं भी रुकना नहीं पड़ेगा। वाहन चालक स्लिप रोड का उपयोग करते हुए आगे बढ़ सकेंगे। परियोजना पूरी होने के बाद ट्रैफिक सिग्नल की भी आवश्यकता नहीं रहेगी।


मंत्री रणबीर गंगवा ने मिशन-2029 के तहत 36 प्रमुख परियोजनाओं पर काम शुरू कराया है। इन्हीं में इस परियोजना को चौथा स्थान दिया है। फ्लाईओवर के डिजाइन को खारिज करते हुए स्लिप रोड आधारित डिजाइन को मंजूरी दी है। परियोजना पूरी होने के बाद चौक सिग्नल-फ्री हो जाएगा।
- संदीप बाना, चीफ इंजीनियर एवं इंफ्रास्ट्रक्चर प्लानर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article