फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A series of programmes will be organised to commemorate the 150th birth anniversary of Sardar Patel.

Hisar News: सरदार पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में चलेगी कार्यक्रमों की श्रृंखला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
A series of programmes will be organised to commemorate the 150th birth anniversary of Sardar Patel.
हिसार। लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य मंत्री रणबीर गंगवा ने बताया कि सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। हिसार जिले में ये कार्यक्रम 31 अक्तूबर से 25 नवंबर तक चलेंगे।
विज्ञापन

जिला स्तर पर पदयात्रा, योग, स्वास्थ्य शिविर, व्याख्यान और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा नशा मुक्त भारत पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि युवा नशे से दूर रहें और अपने भविष्य पर ध्यान केंद्रित कर सकें।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि माई भारत पोर्टल के माध्यम से आयोजित ये कार्यक्रम युवाओं को मंच उपलब्ध करवा रहे हैं। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र सपड़ा ने बताया कि जिले में 31 अक्टूबर से होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed