{"_id":"6875492168f06f76ca0c43f8","slug":"a-school-bus-full-of-children-fell-into-a-ditch-on-the-roadside-while-trying-to-avoid-a-roadways-bus-hisar-news-c-21-hsr1020-666857-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: बच्चों से भरी स्कूल बस सड़क किनारे गड्ढे में गिरी, रोडवेज बस से बचने के प्रयास में हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: बच्चों से भरी स्कूल बस सड़क किनारे गड्ढे में गिरी, रोडवेज बस से बचने के प्रयास में हादसा
विज्ञापन
आदमपुर के गांव सदलपुर के पास हादसाग्रस्त बस । स्रोत जागरूक पाठक
हिसार। आदमपुर में सोमवार सुबह एक निजी स्कूल की बस हादसे का शिकार हो गई। सामने से आ रही रोडवेज बस से बचने के लिए स्कूल बस चालक ने एकाएक स्टीयरिंग घुमाया तो बस बेकाबू होकर सड़क किनारे बने गड्ढे में खिसक गई। बस में करीब 50 बच्चे और स्कूल का स्टाफ सवार था। बस पलटने की आशंका में बच्चों में चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस और बच्चों के अभिभावक मौके पर पहुंचे। पुलिस ने क्रेन मंगवाकर स्कूल बस को बाहर निकाला। इससे थोड़ी देर के लिए जाम भी लगा रहा।
सुबह करीब 9.30 बजे चालक कृष्ण सूर्य स्कूल सदलपुर की बस में खैरमपुर से बच्चों को लेकर स्कूल जा रहा था। आदमपुर क्षेत्र के चक्की चौपटा के पास सामने से तेज गति से रोडवेज बस आ गई। आरोप है कि रोडवेज बस के चालक ने तेजी से कट मार दिया।हादसे से बचने के लिए कृष्ण ने बस का एकाएक स्टीयरिंग मोड़ा तो बस गड्ढे में चली गई। आसपास की ढाणियों के लोग मौके पर पहुंचे और बच्चों को बाहर निकाला। बस का एक शीशा टूटने से दो-तीन बच्चों को मामूली चोट आई। कई अभिभावक बच्चों को अपने साथ ले गए, जबकि कुछ बच्चों को दूसरी बस से स्कूल भेजा गया। इस हादसे का किसी ने वीडियो भी बना लिया जो बाद में वायरल हो गया। इससे पहले दस जुलाई को भिवानी जिले के गांव बलियाली से बवानीखेड़ा मार्ग पर एक स्कूल बस सड़क किनारे सात से आठ फीट गहरी खाई में उतर गई थी। इस बस में भी 50 बच्चे सवार थे।
-- --
सभी बच्चे सुरक्षित हैं, केवल स्कूल की बस क्षतिग्रस्त हुई है। बस चालक कृष्ण की सूझबूझ के कारण बड़ा हादसा टल गया।
- चंचल, कोऑर्डिनेटर सूर्य स्कूल ,सदलपुर