फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A person going to the fields was attacked with a gun, injured

Hisar News: खेत में जा रहे व्यक्ति पर किया गंडासी से हमला, घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
A person going to the fields was attacked with a gun, injured
हांसी। ढंढेरी में खेत में जा रहे एक व्यक्ति पर रंजिश के चलते गंडासी से हमला कर घायल कर दिया। हमला करने वाला पीड़ित का परिचित है। मामले में पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में ढंढेरी निवासी 48 वर्षीय महेश ने बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। शनिवार को अपने घर से खेत से जा रहा था। रास्ते में वह विरेन्द्र के खेत के पास पहुंचा तो तेजबीर अपने मोटरसाइकल पर गंडासी लेकर उसके सामने आया। मोटरसाइकल से नीचे उतर कर उसे रोककर कहा कि तूने मेरी खल बिनौला की फैक्टरी बंद करवाई है। इतना कहते ही तेजबीर ने गंडासी से महेश पर वार कर दिया। गंडासी लगने से वह नीचे गिर गया। इसके बाद तेजबीर ने उस पर कई वार किए। महेश ने शोर मचाया तो शोर सुनकर आसपास के खेतों के लोग वहां पहुंच गए। लोगों को आता देख कर तेजबीर अपने मोटरसाइकल व गंडासी सहित मौके से भाग गया। इसके बाद लोग महेश को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां से उसे अग्रोहा रेफर कर दिया। महेश ने बताया कि तेजबीर को लगता है कि उसकी खल बिनौला की फैक्टरी बंद करवाने में उसका हाथ भी है। तभी से तेजबीर उसके साथ रंजिश रखे हुए है। पुलिस ने तेजबीर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed