फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A person died after falling into a water tank while drunk

Hisar News: शराब के नशे में पानी की डिग्गी में गिरने से व्यक्ति की गई जान

Tue, 04 Aug 2026 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 04 Aug 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
A person died after falling into a water tank while drunk
बास। गांव खरबला में पानी की डिग्गी में डूबने से सतीश (47) की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नागरिक अस्पताल हांसी पहुंचाया जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में जयबीर निवासी खरबला ने बताया कि उसका छोटा भाई सतीश अविवाहित था और शराब पीने का आदी था। रविवार शाम वह गांव की पानी की डिग्गी के पास लगे नल से पानी लेने गया था।
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि उस समय वह शराब के नशे में था। आशंका है कि नशे की हालत में उसका पैर फिसल गया और वह डिग्गी में गिर गया। अधिक नशे में होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सका जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई। सोमवार को ग्रामीणों ने डिग्गी में शव होने की सूचना परिजनों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और शव की पहचान सतीश के रूप में की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल हांसी पहुंचाया जहां कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम कराया गया।

जयबीर ने पुलिस को बताया कि उनके भाई की किसी से कोई रंजिश या दुश्मनी नहीं थी और यह पूरी तरह हादसा है। उन्होंने किसी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई से भी इन्कार किया है। पुलिस चौकी सोरखी के जांच अधिकारी संदीप ने बताया कि प्रारंभिक जांच में भी किसी प्रकार के अपराध के साक्ष्य नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed