फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A new railway line will be laid from Hisar yard to the Satroad-Raipur Haryana section for the Hisar-Satroad doubling.

Hisar News: हिसार-सातरोड दोहरीकरण के लिए हिसार यार्ड से सातरोड-रायपुर हरियाणा सेक्शन तक बिछेगी नई रेललाइन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
A new railway line will be laid from Hisar yard to the Satroad-Raipur Haryana section for the Hisar-Satroad doubling.
हिसार। बजट के बाद रेलवे की पिंक बुक जारी की गई है, जिसमें हिसार रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए कई नई सुविधाओं का जिक्र किया गया है।
विज्ञापन

हिसार-सातरोड दोहरीकरण के लिए हिसार यार्ड से सातरोड-रायपुर हरियाणा सेक्शन तक नई रेलवे लाइन बिछाने का प्रावधान रखा गया है। इसके अलावा, हिसार रेलवे स्टेशन पर छह लिफ्ट भी लगाई जाएंगी, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
हालांकि, इस पिंक बुक में अग्रोहा रेल लाइन का कोई उल्लेख नहीं किया गया है। उत्तर-पश्चिम रेलवे की योजना के तहत 2025-26 तक हिसार रेलवे स्टेशन पर और भी सुविधाओं को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके साथ ही, हाल ही में अमृत भारत स्टेशन योजना के पहले चरण का कार्य भी पूरा हो चुका है, जिससे स्टेशन की सुविधाओं में और सुधार होगा।
विज्ञापन

पिंक बुक में हिसार से संबंधित इन काम का जिक्र
- बठिंडा-भिलड़ी (वाया हिसार-रतनगढ़) रेल लाइन दोहरीकरण

- हिसार-सातरोड दोहरीकरण के लिए हिसार यार्ड से सातरोड-रायपुर हरियाणा सेक्शन तक नई लाइन का प्रावधान

- हांसी-हिसार रेल दोहरीकरण का फाइनल लोकेशन सर्वे किया जाएगा

- हिसार बाईपास लाइन का निर्माण/सर्वे किया जाएगा

- हिसार यार्ड में स्टेब्लिंग लाइन, मार्शलिंग लाइन व सिक लाइन का प्रावधान

- रेवाड़ी-मानहेरू-हिसार सेक्शन पर डबल स्टैक कंटेनर के संचालन के लिए ओएचई की ऊंचाई बढ़ाने का प्रावधान

- हिसार में स्वास्थ्य यूनिट बनाने का प्रावधान

- हिसार में लॉंड्री व्यवस्था का प्रावधान

- मौजूदा फुट ओवरब्रिज की चौड़ाई बढ़ाना व एक नए फुट ओवर ब्रिज बनाने का प्रावधान

- हिसार स्टेशन पर 6 लिफ्ट लगाने का प्रावधान

- अमृत भारत स्टेशन स्कीम के तहत हिसार स्टेशन का सॉफ्ट अपग्रेडेशन

- प्लेटफार्म नंबर 1 व 2 पर ब्लास्टलैस ट्रैक का प्रावधान

- इंडोर बैडमिंटन हाल के साथ कम्यूनिटी हाल का निर्माण

जल्द रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचेंगे रेलवे के जीएम
रेलवे स्टेशन पर जल्द ही जीएम अमिताभ निरीक्षण करने पहुंचेंगे। हालांकि जीएम का हिसार रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण का कार्यक्रम पहले दो बार रद्द हो चुका है। मगर अब इस माह फिर से निरीक्षण का कार्यक्रम बन रहा है। यहां जीएम अमिताभ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लेंगे। स्थानीय रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed