फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A moving car caught fire on Hisar Road in Hansi

Hisar News: हांसी के हिसार रोड पर चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचे सवार

Sun, 06 Apr 2025 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 06 Apr 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
A moving car caught fire on Hisar Road in Hansi
हांसी में हिसार रोड पर रिट्ज कार में लगी आग। 
हांसी। हिसार रोड पर शनिवार सुबह नौ बजे फैमिली कोर्ट के जजमेंट राइटर की रिट्ज कार में आग लग गई। कार में आग लगने की सूचना मिलने पर पुलिस व दमकल विभाग की एक गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। वहीं आग लगने से कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई।
विज्ञापन

रूप नगर कॉलोनी निवासी राजकुमार घई हिसार में फैमिली कोर्ट में जजमेंट राइटर हैं। उन्होंने बताया कि आग शॉर्ट-सर्किट व अन्य किसी तकनीकी समस्या के कारण लगने का अंदेशा है। कार डीजल इंजन की है। शनिवार को वह कार में सवार होकर हिसार कोर्ट में ड्यूटी पर जा रहे थे। कार में उनके साथ काम करने वाली एक महिला कर्मचारी व उसकी बेटी भी सवार थी। जब वह हिसार रोड पर केएफसी रेस्टोरेंट के समीप पहुंचे तो कार से धुआं निकलने लगा। धुआं निकलने पर कार को हाईवे के किनारे लगाया और कार सवार तुरंत कार से बाहर आए। देखते ही देखते कार में आग लग गई। राजकुमार ने डायल 112 पर आग लगने की सूचना दी। सूचना पर पुलिस व दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची। करीब आधे घंटे के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed