फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   a man sucide in hansi

हिसार कोर्ट में टाइपिस्ट के पास काम करने वाले युवक ने जहर निगला

Wed, 23 Jun 2021 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
a man sucide in hansi
हिसार। हांसी के उमरा गांव निवासी करीब 36 वर्षीय अमरजीत ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके बाद युवक ने अपने छोटे भाई ब्रहमजीत को फोन कर हिसार बुलाया। ब्रहमजीत उसे घर ले जाने लगा तो सुल्तानपुर के पास पहुंचते ही अमरजीत की हालत बिगड़ गई। उसे तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर हिसार नागरिक अस्पताल के शवगृह में भिजवाया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। मामले में मृतक के मामा बनी सिंह अहलावत ने बताया कि अमरजीत और ब्रहमजीत मंगलवार को गांव से बाइक पर सवार होकर हिसार गए थे। अमरजीत आधार अस्पताल के पास उतर गया, जबकि ब्रहमजीत बाइक लेकर डाबड़ा गांव के लिए चला गया।
विज्ञापन

आधे घंटे बाद ब्रहमजीत को किया था फोन
उन्होंने बताया कि उसके करीब आधे घंटे बाद अमरजीत ने ब्रहमजीत फोन कर कहा कि साउथ बाईपास के पास जा जाए। मुझे घर जाना है। ब्रहमजीत मौके पर पहुंचकर अमरजीत को बाइक पर बैठाकर अपने साथ लेकर घर के लिए चला तो सुल्तानपुर के पास पहुंचते ही अमरजीत बाइक से गिर गया। उस दौरान अमरजीत के मुंह से दुर्गंध आ रहा थी। पूछने पर अमरजीत ने ब्रहमजीत को बताया कि उसने सल्फास निगला है। ब्रहमजीत तुरंत उसे हिसार के निजी अस्पताल ले गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हिसार सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए हिसार नागरिक अस्पताल के शवगृह में भिजवाया। मामले में पुलिस ने ब्रहमजीत के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है। वहीं मामा बनी सिंह का कहना है कि अमरजीत आधार अस्पताल उतरकर वहां से कोर्ट जा रहा था। वहां से वह बाईपास कैसे पहुंचा। ये सवाल उनके जेहन में बार-बार आ रहा है। उन्होंने कहा कि अमरजीत का किसी से झगड़ा नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed