फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A man hanged himself in a hotel in Hisar.

Hisar News: हिसार के होटल में व्यक्ति ने फंदा लगाकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
A man hanged himself in a hotel in Hisar.
हिसार। शहर के सेक्टर-15 स्थित एक होटल में रुके 46 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगा आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नागरिक अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार सेक्टर-15 स्थित होटल में 10 तारीख को एक व्यक्ति रुका था, जिसने अपना नाम दादरी निवासी सत्यवीर बताया था। वह राजस्थान के झुंझूनु में डेंटर क्लीनिक चलाता था। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे उसे होटल से चेकआउट करना था।
विज्ञापन

पुलिस को दी जानकारी के अनुसार स्टाफ सदस्यों ने बताया कि जब वे कमरे में गए तो सत्यवीर ने कहा कि वह डेढ़ बजे चला जाएगा। शाम करीब चार बजे तक जब कमरा खाली नहीं हुआ तो कर्मचारी ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद इमरजेंसी डोर खोला तो चद्दर के फंदे से वह पंखे पर लटका मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस परिजनों से संपर्क कर रही है।
विज्ञापन

व्यक्ति ने ट्रेन के सामने कूद की आत्महत्या

आदमपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार को 40 वर्षीय व्यक्ति ने ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या कर ली। आदमपुर के गांव जवाहर का रहने वाला 40 वर्षीय रामेश्वर मोची का काम करता था। पुलिस को दिए बयान में मृतक के भाई ने बताया कि रामेश्वर अविवाहित था। बीते कुछ दिनों से वह मानसिक रूप से परेशान था। उसने बुधवार को बठिंडा से रेवाड़ी जाने वाली ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया। रेलवे चौकी प्रभारी सतीश ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने मृतक के भाई जयवीर के बयान के आधार पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed