फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A hearty meal for 10 Atal Kisan-Shramik Canteen inaugurated at the vegetable market.

Hisar News: 10 रुपये में भरपेट भोजन...सब्जी मंडी में अटल किसान-श्रमिक कैंटीन का शुभारंभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
A hearty meal for 10 Atal Kisan-Shramik Canteen inaugurated at the vegetable market.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

हिसार। नई सब्जी मंडी में शनिवार को अटल किसान-श्रमिक कैंटीन का शुभारंभ किया गया जहां किसानों, श्रमिकों और मंडी में कार्यरत मजदूरों को मात्र 10 रुपये में भरपेट भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही सुबह 5 से 8 बजे तक नाश्ते की भी व्यवस्था की गई है।
लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने कैंटीन का उद्घाटन किया। यह कैंटीन हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के बैनर तले हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से संचालित की जा रही है।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि अटल किसान-श्रमिक कैंटीन का उद्देश्य मेहनतकश वर्ग को स्वच्छ, पौष्टिक और सम्मानजनक भोजन बेहद कम कीमत पर उपलब्ध कराना है। किसानों और श्रमिकों को इस सुविधा से बड़ी राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार अंत्योदय की भावना के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से कैंटीन संचालन की जानकारी ली और वहीं बैठकर भोजन भी किया। कैंटीन में सुबह 5 से 8 बजे तक नाश्ता उपलब्ध रहेगा, जबकि दोपहर 10 बजे से 3 बजे तक 10 रुपये में भोजन दिया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष आशा खेदड़, मार्केट कमेटी चेयरमैन रविंद्र रोकी, पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा, मार्केट कमेटी सचिव भरत शर्मा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक वीरेंद्र श्योराण, अजय कांत जांगड़ा मौजूद रहे।
जिला कार्यक्रम प्रबंधक वीरेंद्र श्योराण ने बताया कि यह कैंटीन हिसार में श्रम विभाग और मार्केटिंग बोर्ड के सहयोग से संचालित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed