फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A grand square will be built in the city at a cost of Rs 35.84 lakh.

Hisar News: 35.84 लाख रुपये से शहर में बनेंगे भव्य चौक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
A grand square will be built in the city at a cost of Rs 35.84 lakh.
हांसी। पुरानी कचहरी चौक। 
हांसी। हिसार चुंगी व पुरानी कचहरी चौक कुछ दिनों बाद नए रूप में नजर आएंगे। नगर परिषद की ओर से हिसार चुंगी व पुरानी कचहरी चौक पर भव्य चौक का निर्माण किया जाएगा। हिसार चुंगी चौक के निर्माण पर 23.84 लाख रुपये व कचहरी चौक निर्माण पर 12 लाख रुपये की लागत आएगी। दोनों चौक के निर्माण का टेंडर लगा दिया है। ये टेंडर 27 फरवरी को खोले जाएंगे। जल्द ही कार्य शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन

बता दें कि हिसार चुंगी चौक हिसार की ओर से हांसी शहर में प्रवेश होने वाला मुख्य चौक है। इस चौक से उमरा रोड, बरवाला रोड, हिसार रोड निकलता है। चौक का निर्माण होने पर शहर के सुंदरीकरण में बढ़ोतरी होगी। नगर परिषद शहर के विकास व सुंदरीकरण पर करीब 15 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इसके तहत 5 करोड़ रुपये से शहर में सोलर एनर्जी स्ट्रीट लाइटें लगवाई जाएंगी। सेक्टर 6 में सड़कों की री-कारपेटिंग की जाएगी। इसके अलावा वार्ड नंबर 18 में मॉडल टाउन के साथ लगती पूरी ग्रीन बेल्ट का नवीनीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन


हिसार चुंगी पर चौक के निर्माण के लिए टेंडर लगा दिया है जो कि 27 फरवरी को खोला जाएगा।
- जयवीर एमई, नगर परिषद, हांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed