फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A fresh survey of dilapidated kutcha houses in rural areas begins

Hisar News: ग्रामीण क्षेत्र में कच्चे जर्जर मकानों का नए सिरे से सर्वे शुरू, 2028-29 तक मिलेगा पक्का मकान

Tue, 18 Mar 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 18 Mar 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
A fresh survey of dilapidated kutcha houses in rural areas begins
हिसार। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कच्चे और जर्जर मकानों का नया सर्वे 31 मार्च तक चलेगा। डीआरडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरबीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सर्वे का उद्देश्य पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत वर्ष 2025-26 से वर्ष 2028-29 तक पक्का मकान उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन

डीआरडीए सीईओ हरबीर सिंह ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार इस योजना का लाभ अधिकतम पात्र परिवारों तक पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 2018 में किए गए सर्वे में जो परिवार छूट गए थे या अपात्र रह गए थे, उन्हें भी इस बार शामिल किया जाएगा। सर्वेक्षण कार्य के लिए सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सचिवों को सर्वेयर नियुक्त किया गया है। साथ ही, जरूरतमंद परिवार ऑनलाइन माध्यम से अपना घर सर्वे कराकर आवास प्लस 2.0 एप 2024 पर अपलोड कर सकते हैं। इस योजना में तिपहिया या चौपहिया वाहन का स्वामित्व, कृषि उपकरणों का स्वामित्व, 50 हजार रुपये या अधिक की लिमिट वाला किसान क्रेडिट कार्ड, परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी में होना, पंजीकृत गैर-कृषि व्यवसाय का स्वामित्व 15 हजार रुपये या अधिक मासिक आय, व्यावसायिक कर का भुगतान, आयकरदाता का दर्जा होना, 2.5 एकड़ या उससे अधिक सिंचित भूमि का स्वामित्व, 5 एकड़ से अधिक असिंचित भूमि का स्वामित्व होने की स्थिति में परिवार अपात्र माने जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए क्षेत्र के संबंधित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में संपर्क किया जा सकता हैं।
विज्ञापन

जिला समन्वयक बलवान सिंह गेदर ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत पात्र लाभार्थी को 1 लाख 38 हजार रुपये की अनुदान राशि तीन किस्तों में प्रदान की जाती है। पहली किस्त में 45 हजार रुपये दूसरी किस्त में 60 हजार रुपये तथा तीसरी किस्त में 33 हजार रुपये मिलता है। इसके अतिरिक्त लाभार्थी को 90 दिन की अकुशल मनरेगा मजदूरी का भी लाभ दिया जाता है
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed