{"_id":"680a8590115b3992130292e4","slug":"a-fine-of-rs-48600-was-imposed-on-the-firm-for-illegally-storing-400-quintals-of-wheat-without-paying-market-fees-hisar-news-c-21-hsr1007-612218-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: बिना मार्केट फीस अदा किए फर्म पर 400 क्विंटल अवैध गेहूं भंडारण पर लगाया 48,600 रुपये का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: बिना मार्केट फीस अदा किए फर्म पर 400 क्विंटल अवैध गेहूं भंडारण पर लगाया 48,600 रुपये का जुर्माना
Fri, 25 Apr 2025 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Fri, 25 Apr 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
हिसार। सीएम फ्लाइंग स्क्वॉड ने बुधवार रात उकलाना क्षेत्र की तीन फर्मों पर छापा मारा। इस दौरान एक फर्म ने बिना मार्केट फीस अदा किए करीब 400 क्विंटल अवैध गेहूं का भंडारण कर रखा था। इस पर टीम ने फर्म पर 48,600 रुपये का जुर्माना और मार्केट फीस मौके पर ही वसूल की। इसके अलावा दो फर्म का रिकॉर्ड सही मिला। यह कार्रवाई पिछले एक सप्ताह में पकड़े गए गेहूं मार्केट फीस चोरी के मामलों का हिस्सा है।
सीएम फ्लाइंग इंचार्ज सुनैना ने बताया कि इस कार्रवाई का उद्देश्य सरकारी राजस्व को बचाना और कालाबाजारी पर रोक लगाना है। व्यापारियों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने रिकॉर्ड सही रखें और सभी नियमों का पालन करें, ताकि अनाज की खरीद-फरोख्त वैधानिक तरीके से हो सके और किसी प्रकार की अवैध गतिविधि पर काबू पाया जा सके।