फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A drop of more than 8 degrees in daytime temperature due to rain, the difference between day and night temperatures reached up to 7 degrees

Hisar News: बारिश से दिन के तापमान में 8 डिग्री से ज्यादा की गिरावट, दिन व रात के तापमान का अंतर 7 डिग्री तक पहुंचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
A drop of more than 8 degrees in daytime temperature due to rain, the difference between day and night temperatures reached up to 7 degrees
हिसार। प्रदेश में लगातार हो रही बारिश और दक्षिणी पूर्वी हवाओं के असर से दिन के तापमान में 8 डिग्री से ज्यादा की गिरावट आई है। तापमान सामान्य से 10 डिग्री तक नीचे चला गया है। यही नहीं दिन व रात के तापमान का अंतर घटकर सिर्फ 7 डिग्री तक पहुंच गया है। इस वजह से मई में लोगों को झुलसाने वाली गर्मी व लू के थपेड़ों से फिलहाल राहत है। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो 15 मई तक प्रदेश में ऐसा ही मौसम रहेगा।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 3 मई को सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण बना कम दबाव का क्षेत्र सोमवार को दक्षिणी-पश्चिमी राजस्थान पर रहा। इस विक्षोभ को अरब सागर से नमी मिल रही है। इसके प्रभाव से सोमवार को भी प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। डॉ. चंद्रमोहन के मुताबिक प्रदेश में 30 अप्रैल से बारिश का दौर चल रहा है। एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। नमी वाली दक्षिणी पूर्वी हवाएं चल रही हैं। तापमान में काफी गिरावट आ गई है। सोमवार को दिन के तापमान में 8 डिग्री से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है और यह सामान्य से भी 10 डिग्री तक नीचे जा पहुंचा। वहीं, रात के तापमान में भी 4 डिग्री से अधिक की गिरावट आई है।
विज्ञापन


आगे ऐसा रहेगा मौसम
डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 6 मई को विक्षोभ का असर रहेगा और रात तक यह प्रदेश से आगे निकल जाएगा। मगर, 7 मई को नया विक्षोभ सक्रिय होगा, जो कि 8 मई को चला जाएगा। फिर 9 मई को सक्रिय होने वाला विक्षोभ 11 मई तक बारिश की गतिविधियां करेगा। इसके बाद 12 मई को एक और विक्षोभ आएगा, जो 15 मई तक असरदार रहेगा। इस तरह से इस माह का पहला पखवाड़ा बारिश के बीच गुजर जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------------------------

बारिश और अधिकतम तापमान की स्थिति

जिला-तापमान (डिग्री)-बारिश (एमएम)

अंबाला-27.8-11.4

हिसार-33.4-2.2

करनाल-30.2-43.2

महेंद्रगढ़-33.5-0.0

रोहतक-32.3-3.5

सिरसा-32.6-1.0

भिवानी-34.5-2.0

फरीदाबाद-31.8-18.5

गुरुग्राम-30.4-6.5

जींद-32.0-7.0

पलवल-34.1-13.0

पंचकूला-26.9-14.0

पानीपत-31.0-5.0

यमुनानगर-26.4-1.5

कैथल-00.0-14.5

नूंह-31.8-0.5

नोट---------बारिश का यह आंकड़ा रविवार सुबह साढ़े 8 से सोमवार शाम साढ़े 5 बजे तक का है--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed