{"_id":"6966801f70958f913a0845e8","slug":"a-driver-was-robbed-of-rs-7500-near-geeta-chowk-hisar-news-c-21-hsr1020-790212-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: गीता चौक के पास गाड़ी चालक से 7,500 रुपये की लूट, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: गीता चौक के पास गाड़ी चालक से 7,500 रुपये की लूट, दो आरोपी गिरफ्तार
Tue, 13 Jan 2026 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Tue, 13 Jan 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
हांसी। गीता चौक के समीप रविवार रात कार सवार चार युवकों ने एक गाड़ी चालक के साथ मारपीट कर उससे 7,500 रुपये लूट लिए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।
पुलिस को दी शिकायत में उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के गांव नरसिंहपुर निवासी प्रदीप पांडे ने बताया कि वह एक गाड़ी चालक है। रविवार को वह वीटा कंपनी से माल भरकर गोहाना की ओर जा रहा था। रात करीब नौ बजे जब वह गीता चौक के पास पहुंचा, तभी उसकी गाड़ी के सामने एक कार आकर रुकी। कार से उतरे दो युवकों ने उसके साथ मारपीट की और पैसे मांगने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसकी जेब से करीब 7,500 रुपये निकाल लिए और फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। शहर थाना प्रभारी सुखजीत सिंह ने बताया कि अब तक दो युवकों की संलिप्तता सामने आई है। दोनों से पूछताछ की जा रही है और उनकी शिनाख्त परेड कराई जाएगी। शेष आरोपियों की तलाश जारी है।