फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A developed India is possible only through gender equality and women's empowerment: Vice Chancellor

लैंगिक समानता और महिला सशक्तीकरण से ही विकसित भारत संभव : कुलपति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
A developed India is possible only through gender equality and women's empowerment: Vice Chancellor

विज्ञापन
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने कहा कि विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को पूरा करने के लिए समाज में लैंगिक समानता, महिला सशक्तीकरण, यौन शोषण की रोकथाम और थर्ड जेंडर की स्वीकृति व सम्मान अनिवार्य है। वे विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की पहल जेंडर चैंपियंस के अंतर्गत चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के दौरान विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे। यह अभियान डॉ. मनीषा जांगड़ा के नेतृत्व में जेंडर चैंपियंस और सहयोगी विद्यार्थियों ने संचालित किया।
कुलपति प्रो. बिश्नोई ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनाने में अहम भूमिका निभाती हैं। डॉ. मनीषा जांगड़ा ने बताया कि जेंडर चैंपियंस ने विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों और कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों को अभियान से जोड़ा। इस दौरान विद्यार्थियों को लैंगिक समानता, महिला सशक्तिकरण, यौन शोषण की रोकथाम और थर्ड जेंडर के सम्मान के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सभी जेंडर्स के प्रति समानता और सम्मान बनाए रखने की शपथ भी ली। अभियान के दौरान पोस्टरों के माध्यम से संदेश प्रसारित किए गए और विद्यार्थियों को आगामी प्रतियोगिताओं जैसे कविता पाठ, स्लोगन लेखन, भाषण लेखन, जेंडर रोल रिवर्सल व नुक्कड़ नाटक में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान में जेंडर चैंपियंस यशु, आदित्य, शिवांग और करुणा ने सक्रिय भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed