{"_id":"694064fd76026b3eb604630e","slug":"a-delegation-met-with-the-cm-regarding-the-development-of-siwani-hisar-news-c-21-hsr1020-771284-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सिवानी के विकास के लिए सीएम से मिला प्रतिनिधिमंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सिवानी के विकास के लिए सीएम से मिला प्रतिनिधिमंडल
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात करते सिवानी मंडी वासी।
सिवानी मंडी। भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ, जिला लोक संपर्क व कष्ट निवारण समिति भिवानी के सदस्य गोविंद राम बंसल और स्कूल संचालक मोहित बंसल ने सोमवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से शिष्टाचार भेंट की। इस बैठक के दौरान सिवानी क्षेत्र के समग्र विकास के लिए कई सुझाव दिए गए।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को सिवानी की विसंगति, विकास की संभावनाओं और क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया। प्रशासनिक सुविधाओं और क्षेत्रीय विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हुआ। मुलाकात में सिवानी को अलग विधानसभा क्षेत्र बनाकर हिसार जिले में शामिल करने की मांग की गई।
सीएम सैनी ने प्रतिनिधिमंडल की मांग पर सकारात्मक रुख दिखाया। उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र की समस्याओं और विकास संबंधी सुझावों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह मुलाकात सिवानी के भविष्य के विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है और स्थानीय लोगों को इससे सकारात्मक परिणामों की उम्मीद है।