फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   HAU will be under high level security, QR codes will be installed on vehicles for parking

Hisar: दीक्षांत समारोह से एक दिन पहले उच्च स्तरीय सुरक्षा घेरे में होगी HAU, वाहनों पर लगेंगे क्यूआर कोड

Sat, 22 Apr 2023 04:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 22 Apr 2023 04:03 PM IST
सार

एचएयू व प्रशासन के जिम्मेदार अफसर शुक्रवार को भी कार्यक्रमों की तैयारी के साथ-साथ समीक्षा में लगे रहे। वजह यह कि महामहिम यहां शाम 4 बजे से 4.50 बजे तक ही रहेंगी। इतने कम समय में दीप प्रज्वलन, स्वागत, उपाधि व मेडल वितरण, राज्यपाल व मुख्यमंत्री का संबोधन व राष्ट्रपति का संबोधन होना है।

विज्ञापन
HAU will be under high level security, QR codes will be installed on vehicles for parking
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय - फोटो : Demo

विस्तार

हिसार की चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू)के 25वें दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जा रहे हैं। वाहनों की निर्धारित जगह पार्किंग के लिए क्यूआर कोड की व्यवस्था की जा रही है। कार्यक्रम स्थल पर मंच के नजदीक ड्यूटी करने वाले 50 से अधिक कर्मचारियों के कोरोना जांच के लिए आरटीपीसीआर टेस्ट कराए गए हैं। शुक्रवार को वायुसेना के तीन हेलीकाप्टरों की भी लैंडिंग कराई गई।

विज्ञापन


दीक्षांत समारोह इंदिरा गांधी ऑडिटोरियम में संपन्न होगा
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय का 25वां दीक्षांत समारोह 24 अप्रैल को इंदिरा गांधी ऑडिटोरियम में संपन्न होगा। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। अध्यक्षता राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय करेंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल व कृषि मंत्री जेपी दलाल अति विशिष्ट अतिथि होंगे।
विज्ञापन


परिसर उच्च स्तरीय सुरक्षा घेरा
बुधवार व वीरवार को हुई उच्चस्तरीय बैठक व राष्ट्रपति भवन से मिले गाइडलाइन के अनुरूप शुक्रवार को मंच के नजदीक ड्यूटी देने वाले 50 से अधिक कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट कराया गया। स्वास्थ्य विभाग की आरटीपीसीआर रिपोर्ट के अनुसार ही इन्हें कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश मिलेगा। प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि 23 अप्रैल से ही परिसर उच्च स्तरीय सुरक्षा घेरा में आ जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरी सेंटर में बनाए हेलीपैड
कार्यक्रम स्थल के नजदीक गिरी सेंटर में तीन हेलीकाप्टर एक साथ उतारे जाएंगे। इसमें दो सेना के सुरक्षा दस्ते से संबंधित होंगे, जबकि एक में राष्ट्रपति होंगी। यहीं पर मुख्यमंत्री व राज्यपाल राष्ट्रपति का अभिवादन करने के लिए मौजूद रहेंगे। शुक्रवार वायुसेना के तीन हेलीकाॅप्टर उतारे गए।


कुल 50 मिनट रहेंगी महामहिम, संक्षिप्त होंगे कार्यक्रम
एचएयू व प्रशासन के जिम्मेदार अफसर शुक्रवार को भी कार्यक्रमों की तैयारी के साथ-साथ समीक्षा में लगे रहे। वजह यह कि महामहिम यहां शाम 4 बजे से 4.50 बजे तक ही रहेंगी। इतने कम समय में दीप प्रज्वलन, स्वागत, उपाधि व मेडल वितरण, राज्यपाल व मुख्यमंत्री का संबोधन व राष्ट्रपति का संबोधन होना है। कार्यक्रम के दौरान भोजन-नाश्ता या अन्य गतिविधियों के लिए कोई समय नहीं होगा। उपाधि व मेडल वितरण में भी 865 विद्यार्थियों का नाम है, लिहाजा इनमें से भी कुछ ही को प्रतीक स्वरूप मंच तक बुलाना संभव होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed