फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A couple was arrested for defrauding people under the pretext of sending them abroad.

Hisar News: विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाला दंपती गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 01:01 AM IST
सार

हिसार के आजाद नगर थाना पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले हिमांशु शर्मा और उसकी पत्नी ज्योति को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने एक व्यक्ति से ऑस्ट्रेलिया में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 17.69 लाख रुपये ठगे। अदालत ने हिमांशु को दो दिन के रिमांड पर और ज्योति को न्यायिक हिरासत में भेजा।

विज्ञापन
A couple was arrested for defrauding people under the pretext of sending them abroad.

विस्तार


विज्ञापन
हिसार। थाना आजाद नगर पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले मुख्य आरोपी दंपती को गिरफ्तार किया है। जींद के कृष्णा कॉलोनी निवासी हिमांशु शर्मा और उसकी पत्नी ज्योति को वीरवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने हिमांशु को 2 दिन के रिमांड पर और ज्योति को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
जांच अधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता आजाद नगर निवासी सचिन ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि हिमांशु शर्मा ने उसे ऑस्ट्रेलिया भेजने और वहां नौकरी दिलाने का झांसा देकर 17.69 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने हिमांशु को अलग-अलग बैंक खातों में 15.69 लाख रुपये यूपीआई के माध्यम से और 2 लाख रुपये नकद उसके परिजनों को दिए। बाद में हिमांशु ने व्हाट्सएप पर ऑस्ट्रेलिया का वीजा और अन्य दस्तावेज भेजे, जो जांच में फर्जी पाए गए। जब शिकायतकर्ता ने दस्तावेजों के बारे में पूछताछ की, तो आरोपियों ने उसे धमकाया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी ने बताया कि गहन जांच के दौरान हिमांशु और उसकी पत्नी ज्योति के बैंक खातों में ठगी की गई राशि जमा होने की पुष्टि हुई। साथ ही 2 लाख रुपये नकद हिमांशु के परिजनों को देने की भी पुष्टि हुई। पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर 13 जून 2024 को आजाद नगर थाना में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed