फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A child playing in the street in front of the house died due to a bike collision

Hisar News: बाइक की टक्कर से घर के सामने गली में खेल रहे बच्चे की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
A child playing in the street in front of the house died due to a bike collision
हिसार। जिले के डाटा गांव की एक गली में घर के सामने खेल रहे साढ़े तीन साल के वंश को वीरवार सुबह बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी। इसके बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शनिवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

डाटा गांव निवासी अमरजीत ने बताया कि वह स्कूल वैन चालक है। वीरवार सुबह साढ़े तीन साल का उसका बेटा वंश गली में अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार पर दो युवक आए और वंश को टक्कर मारकर फरार हो गए। घायल हालत में वंश को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सक ने बताया कि लीवर फटने से बच्चे की हालत में सुधार नहीं हो सका और शनिवार उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में बाइक सवार कैद हो गए हैं।
विज्ञापन

हादसे में उजड़ गया अमरजीत का ''वंश''
अमरजीत ने बताया कि वंश उसका इकलौता बेटा था। कभी कभार स्कूल वैन में बैठकर स्कूल जाता था। हादसे ने उसका सब कुछ उजाड़ दिया। अमरजीत के साथ आए ग्रामीणों ने बताया कि टक्कर मारने के बाद बाइक सवारों को भागना नहीं चाहिए था, कम से कम उसे अस्पताल ले जाते। उनके जाने के बाद ट्रैक्टर सवार युवक ने वंश को संभाला और परिजन उसे उपचार के लिए शहर के एक अस्पताल में लेकर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

17 अप्रैल को स्कूल वैन ने सवा तीन साल के बच्चे को कुचल दिया था
धान्सू गांव में 17 अप्रैल को नर्सरी कक्षा में पढ़ने वाले सवा तीन साल के शौर्य को उसी की स्कूल वैन ने कुचल दिया था। सिर में चोट लगने से शौर्य को उपचार के लिए अस्पताल लेकर आए थे, जहां उसकी मौत हो गई। गुरदीप ने बताया था कि भाई गुरमीत का सवा तीन साल का बेटा शौर्य व बेटी गांव के होप किड्स केयर स्कूल में पढ़ते हैं। हर रोज की तरह सुबह दोनों स्कूल वैन में बैठकर गए थे। दोपहर 1.15 मिनट पर स्कूल की छुट्टी होने के बाद दोनों बच्चे वैन में बैठकर घर आए थे। बच्चों को लेने के लिए वैन की तरफ गया। वैन में चालक विनोद के अलावा कोई सहायक नहीं था। बच्चे वैन से उतरने के बाद घर की तरफ जाने लगे तो चालक विनोद ने लापरवाही से वैन को चला दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed