फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A ceremonial procession will be held on August 31, and tableaux will be taken out on September 4, the occasion of Janmashtami.

Hisar News: 31 अगस्त को शोभायात्रा, जन्माष्टमी पर चार सितंबर को निकाली जाएंगी झांकियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
A ceremonial procession will be held on August 31, and tableaux will be taken out on September 4, the occasion of Janmashtami.
मीडिया से बातचीत करते बजरंग गर्ग व अन्य पदा​धिकारी। अमर उजाला
हिसार। श्री प्रयाग गिरी शिवालय मंदिर ट्रस्ट एवं पीजीएसडी शिक्षण संस्थान के प्रधान बजरंग गर्ग ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 सितंबर को श्री प्रयाग गिरी शिवालय मंदिर परिसर में भव्य रूप से मनाई जाएगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर धार्मिक झांकियां निकाली जाएंगी और शाम 5 बजे से रात 12 बजे तक कलाकार धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इसके बाद भंडारा और प्रसाद वितरण होगा।
विज्ञापन

बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में बजरंग गर्ग ने बताया कि जन्माष्टमी महोत्सव के लिए मंदिर को रंग-बिरंगी लाइटों, फूलों और लड़ियों से सजाया जाएगा। पड़ाव चौक से जहाजपुल तक सड़क को भी लाइटों और लड़ियों से सजाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जन्माष्टमी से पहले 31 अगस्त को मंदिर परिसर से शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें धार्मिक झांकियों के साथ कलाकार ढोल-नगाड़े और बैंड-बाजे की धुन पर नगर कीर्तन करेंगे। शोभायात्रा पड़ाव चौक, आर्य बाजार, गोविंदगढ़ बाजार, राजगुरु मार्केट, नागोरी गेट, मेन बाजार, मोती बाजार, गांधी चौक, दिल्ली गेट और भगत सिंह चौक से होते हुए मंदिर परिसर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed