फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A canter carrying answer sheets hit a vehicle full of football players

Hisar News: उत्तर पुस्तिकाएं लेकर जा रहे कैंटर ने फुटबाल खिलाड़ियों से भरी गाड़ी को मारी टक्कर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
A canter carrying answer sheets hit a vehicle full of football players
हांसी भाटला गांव के पास मौके पर दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी ट्रेन निरीक्षण करते हुए पुलिसकर्मी। 
हांसी। भाटला गांव के पास बरवाला रोड पर शुक्रवार दोपहर हरियाणा बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाएं लेकर जा रहे एक कैंटर की फुटबाल खिलाड़ियों से भरी स्कॉर्पियो से टक्कर हो गई। हादसे में शिक्षा विभाग के दो कर्मचारी और 5 खिलाड़ी घायल हो गए। इस दौरान दो और वाहन आपस में टकरा गए। हालांकि इनमें सवार लोगों को कोई चोट नहीं आई। घायलों को हांसी के नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां से हिसार के नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया। एक खिलाड़ी अभिषेक को हांसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उसके सिर व आंख पर चोट लगी है। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया।
विज्ञापन

हांसी के नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन भिवानी शिक्षा विभाग कर्मचारी संदीप कुमार व भिवानी शिक्षा बोर्ड के सहायक हरविंदर शर्मा ने बताया कि वे कैंटर में बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाएं लेकर बरवाला जा रहे थे। कैंटर को हनुमान सिंह चला रहा था। करीब एक बजे भाटला गांव के पास पहुंचे तो कैंटर की जींद से आ रही स्कॉर्पियो से टक्कर हो गई। इसमें फुटबाल खिलाड़ी सवार थे, जो हिसार के भगना गांव में खेलने जा रहे थे। हादसा होते ही खिलाड़ियों में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने पर बोर्ड के डिप्टी सेक्रेटरी जगदीश सैनी मौके पर पहुंचे। भाटला पुलिस चौकी टीम भी पहुंची। पुलिस ने वाहन का प्रबंध करके घायलों को अस्पताल में पहुंचाया।
विज्ञापन

दो और वाहन आपस में टकराए
प्रत्यक्षदर्शी बोले कि कैंटर ने स्कॉर्पियो को टक्कर मारी थी। इसके बाद दो और गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस हादसे में चार गाड़ियां दुर्घटनाग्रस्त हुई हैं। स्कॉर्पियो में जींद के उचाना के 8-9 फुटबाल खिलाड़ी थे। कैटर की टक्कर से स्कॉर्पियो बुरी तरह टूट गई। गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ। दुर्घटना होते ही स्थानीय लोग मदद के लिए पहुंच गए। किसी राहगीर ने भाटला पुलिस चौकी को सूचना दी। हादसे के दौरान बरवाला रोड पर दोनों ओर जाम लग गया। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाकर आवागमन बहाल करवाया। हांसी नागरिक अस्पताल पहुंचकर पुलिस ने उपचाराधीन कर्मचारी हरविंदर शर्मा व संदीप कुमार के बयान दर्ज किए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed