फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A Call to Contribute to National Development by Keeping Pace with Technology

Hisar News: तकनीक से कदमताल कर देश के विकास में योगदान का आह्वान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
A Call to Contribute to National Development by Keeping Pace with Technology
हिसार। नलवा हलके के विधायक रणधीर पनिहार ने कहा कि युवा केवल भविष्य के लिए ही नहीं बल्कि आज भी देश के विकास में सक्रिय योगदान दे रहे हैं। वह सोमवार को हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) के इंदिरा गांधी ऑडिटोरियम में आयोजित दो दिवसीय प्रदेशस्तरीय माय भारत बजट क्वेस्ट का ग्रैंड फिनाले के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। विधायक ने विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) , मशीन लर्निंग और डेटा एनालिसिस जैसे विषय अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ना और उन्हें बजट, आर्थिक नीतियों तथा आधुनिक तकनीकी ज्ञान से अवगत कराना था। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत में माय भारत की उपनिदेशक सुरमयी शर्मा ने संगठन के उद्देश्यों और युवाओं के सशक्तीकरण में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

वर्चुअल माध्यम से जुड़े केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने युवाओं के विचारों की सराहना की और उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी प्रतिभागियों के उत्साह और नवाचार की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में दो विशेषज्ञ पैनल चर्चाएं हुईं। पहले पैनल में मानव पूंजी, शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार में निवेश पर मनोज कुमार, बलजीत कंडोला, डॉ. ललित और भावना ने अपने विचार रखे। दूसरे पैनल में डॉ. सुनील वर्मा, महेंद्र सिंह, अजय शर्मा और नरेंद्र यादव ने डिजिटल तकनीक और नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था के महत्व पर चर्चा की।

एचएयू के कुलपति बीआर कांबोज ने युवाओं को देश के विकास में अग्रणी भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस दौरान डीवाईओ कोमल, एमटीएस केशवराज, जितेंद्र सैनी, नित्यानंद यादव, विजेंद्र कौशिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed